<p style=”text-align: justify;”>अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ इस शुक्रवार, 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. उससे पहले फिल्म के गुरुवार (16 अप्रैल) को रात 9 बजे से पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए जा रहे हैं. स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ की धमाकेदार सफलता के बाद,अब एक कंप्लीट फैमिली एंटरटेनर फिल्म की सख्त जरूरत है, और यह आने वाली हॉरर-कॉमेडी इस जरूरत को बखूबी पूरा कर सकती है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग कैसी चल रही है?
<p style=”text-align: justify;”> ’भूत बंगला’ ने एडवांस बुकिंग में कितना कर लिया है कलेक्शन? 
धुरंधर 2 को ज्यादातर दर्शकों ने देख लिया है, इसलिए अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म के लिए अब बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने का मौका है, बशर्ते इसकी कहानी अच्छी हो और ये दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाए. इन सबके बीच प्लस पॉइंट ये है कि अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी की पिछली फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड अच्छा रहा है ऐसे में अब सालों बाद इस जोड़ी की फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं इसका असर प्री-सेल्स में भी दिख रहा है, जहां फिल्म ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. इसी के साथ भूत बंगला की पहले दिन की एडवांस बुकिंग की बात करें तो
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भूत बंगला के 2 डी फॉर्मेट में गुरुवार दोपहर 1 बजे तक 46 हजार 524 टिकटों की प्री सेल हो चुकी है.
फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बिना ब्लॉक सीटों के अब तक 1.28 करोड़ कमा लिए हैं.
वहीं ब्लॉक सीटों के साछ इसका प्री सेल कलेक्शन 3.52 करोड़ रुपये है. 
एडवांस बुकिंग में कौन से राज्य सबसे आगे हैं?
 ’भूत बंगला’ को सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग महाराष्ट्र से मिली है, उसके बाद दिल्ली और गुजरात हैं. महाराष्ट में फिल्म ने अब तक 28.81 लाख की प्री सेल हुई है. वही दिल्ली में भूत बंगला ने प्री सेल से 24.72 लाख का कलेक्शन किया है जबकि गुजरात में फिल्म ने 14.23 लाख की प्री सेल कमाई की है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें:-’भूत बंगला’ से पहले OTT पर देख डालें Akshay Kumar की ये 7 दमदार फिल्मे, कहानी और एक्टिंग छू लेगी दिल
<p style=”text-align: justify;”>’भूत बंगला’ पहले दिन कितना कर सकती है कलेक्शन?
कोईमोई ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ भारत में पहले दिन 12-14 करोड़ रुपये कमा सकती है. पेड प्रीव्यू से 3-4 करोड़ रुपये और मिलने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि फिल्म कुल मिलाकर 15-18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि असली आंकड़े फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगे.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें:-’भूत बंगला’ से पहले OTT पर देख डालिए ये 5 हॉरर-कॉमेडी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर खूब मचाया था धमाल
Total views : 9093
Your IP Address : 216.73.216.178