जेनेरिक दवाखाना खोलने के लिए कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी, जान लें फायदे की बात
भारत में दवाइयों की बढ़ती कीमतें आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही हैं. कई बार मरीज डॉक्टर की पर्ची लेकर मेडिकल स्टोर तक तो पहुंचता है, लेकिन दवा की कीमत सुनकर उसका मन बैठ जाता है. ऐसे में सरकार की प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि योजना लोगों के लिए राहत बनकर सामने आई है. इस योजना के तहत सस्ती और अच्छी गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाती हैं. खास बात यह है कि आप भी बहुत बड़े निवेश के बिना अपना जेनेरिक दवाखाना खोलकर अच्छा रोजगार शुरू कर सकते हैं और साथ ही समाज की सेवा भी कर सकते हैं.
जेनेरिक दवाखाना या जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए फार्मेसी से जुड़ी पढ़ाई जरूरी मानी जाती है. यदि आपके पास B.Pharma (बैचलर ऑफ फार्मेसी) या D.Pharma (डिप्लोमा इन फार्मेसी) की डिग्री है, तो आप खुद यह स्टोर खोल सकते हैं. लेकिन अगर आपके पास यह डिग्री नहीं है, तब भी आप पीछे नहीं हैं. आप किसी ऐसे व्यक्ति को फार्मासिस्ट के रूप में रख सकते हैं, जिसके पास यह डिग्री हो और जो राज्य फार्मेसी काउंसिल में रजिस्टर्ड हो. आवेदन के समय या अंतिम मंजूरी के समय उस फार्मासिस्ट का प्रमाण पत्र देना जरूरी होता है.
कितनी जगह की जरूरत
दुकान के लिए बहुत बड़ी जगह की जरूरत नहीं होती. कम से कम 120 वर्ग फुट जगह होना जरूरी है, जो आपकी खुद की भी हो सकती है या किराए की भी. जगह साफ-सुथरी होनी चाहिए ताकि दवाइयां सही तरीके से रखी जा सकें. इसके साथ ही रिटेल ड्रग लाइसेंस लेना अनिवार्य है, क्योंकि दवाइयों की बिक्री नियमों के अनुसार ही की जा सकती है. बिलिंग और रिकॉर्ड रखने के लिए कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर की सामान्य जानकारी भी जरूरी होती है.
क्या हैं फायदे
अब बात करते हैं फायदे की. जेनेरिक दवाखाना कम लागत में शुरू हो जाता है, क्योंकि दवाइ सस्ती होती हैं और स्टॉक रखने में ज्यादा पैसा नहीं लगता. प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोलने पर सरकार की ओर से 2.5 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है. इसके अलावा दवाइयों की बिक्री पर 20 प्रतिशत से अधिक मार्जिन मिलता है, जो एक अच्छा मुनाफा देता है. इतना ही नहीं, मासिक बिक्री के आधार पर 10 से 15 प्रतिशत तक अतिरिक्त प्रोत्साहन भी मिलता है. जेनेरिक दवाइयाँ ब्रांडेड दवाइयों से 50 से 80 प्रतिशत तक सस्ती होती हैं, इसलिए ग्राहकों की संख्या भी अधिक रहती है और दुकान की बिक्री लगातार बनी रहती है.
कहां अप्लाई करें
आवेदन प्रक्रिया भी आसान है. इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट janaushadhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद जांच की जाती है और सभी शर्तें पूरी होने पर मंजूरी मिल जाती है.
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories
Latest Post