High Protein Diet:अपनी डाइट में ये तीन चीजें कर लें शामिल, प्रोटीन के लिए नहीं पड़ेगी नॉनवेज खाने की जरूरत
<p style=”text-align: justify;”>High Protein Diet: भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोगों को आराम के साथ-साथ बैलेंस्ड डाइट की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन लोग अक्सर अपनी डाइट ही भूल जाते हैं जिससे उनके शरीर को सभी जरूरी मिनरल्स नहीं मिल पाते. नॉन-वेज खाने वाले लोगों को तो कहीं न कहीं काफी हद तक प्रोटीन मिल जाता है, लेकिन जो लोग नॉन-वेज नहीं खाते वो लोग अपनी डाइट में ऐसा क्या खाएं जिससे उनको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिले. वैसे तो काफी सारे वेज विकल्प मौजूद हैं, लेकिन आज आपको बताते हैं सबसे बेहतरीन विकल्प जिनसे आप अपने शरीर को पर्याप्त प्रोटीन दे सकते हो.
<h3 style=”text-align: justify;”>सोयाबीन
<p style=”text-align: justify;”>सोयाबीन एक हाई प्रोटीन वाला खाना है, शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है. इसमें आवश्यक अमीनो एसिड, फाइबर और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. सोयाबीन से सोया दूध, टोफू, सोया चंक्स और सोया ऑयल जैसे उत्पाद बनाए जाते हैं, जो रोजाना की डाइट में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं. लगातार सोयाबीन खाने से नॉन-वेज खाने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाती है, यह आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ेंः सुबह उठते ही एड़ियों में होता है दर्द, जानें यह किस बीमारी का है संकेत?
<h3 style=”text-align: justify;”>दूध और डेयरी चीजें
<p style=”text-align: justify;”>दूध, दही, पनीर और चीज जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं. एक गिलास दूध में लगभग 5-8 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि पनीर और दही में यह मात्रा और भी अधिक मानी जाती है. इसके अलावा, ये हड्डियों के लिए जरूरी कैल्शियम भी देते हैं. यदि आप रोजाना डेयरी उत्पादों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आप नॉन-वेज खाने को काफी हद तक कम कर सकते हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>नट्स और सीड्स
<p style=”text-align: justify;”>बादाम, काजू, अखरोट, सूरजमुखी और कद्दू के बीज छोटे लेकिन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का एक बेहतरीन सोर्स हैं. ये स्नैक्स की तरह खाने में आसान हैं और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं, इन्हें अपने पास रखना काफी आसान है आप अपना काम करते हुए भी इन्हें खा सकते हैं. दिन में एक मुट्ठी नट्स और सीड्स खाने से प्रोटीन की जरूरत पूरी होती है और दिल की सेहत भी अच्छी रहती है.
<p style=”text-align: justify;”>यह है प्रोटीन के कुछ बेहतरीन सोर्सेज जिन्हें आप अपनी डाइट में मिलाकर प्रोटीन की पूर्ति कर सकते हैं और यह बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं. साथ ही इससे आपको नॉन-वेज खाने की जरूरत भी नहीं रहेगी ये चीजें शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, ऊर्जा, और मजबूती देते हैं और आपकी मांसपेशियों, हड्डियों और हृदय की हेल्थ को बेहतर करते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ेंः पेन किलर लेने के तुरंत बाद कैसे खत्म हो जाता है शरीर का दर्द, कैसे काम करती है दवा?
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories
Latest Post