Oily Hair Problem: शैंपू करने के अगले ही दिन ऑयली हो जाते हैं बाल, ये ट्रिक करेगी काम

Oily Hair Problem: लंबे बालों के देखभाल आसान नहीं होती है, खासकर तब जब बाल जल्दी ऑयली होने लगे. कई लोगों की शिकायत होती है कि शैंपू करने के अगले ही दिन बाल चिपचिपे और बेजान नजर आने लगते हैं. ऐसे में बार-बार बाल धोना सही नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे स्कैल्प में तेल का प्रोडक्शन और बढ़ सकता है. वहीं कम धोने पर भी बाल गंदे और ऑयली दिखते हैं. ऐसे में यह समस्या रोजाना की परेशानी बन जाती है. दरअसल बालों के जल्दी-जल्दी ऑयली होने के पीछे स्कैल्प में मौजूद ऑयल ग्लैंड्स जिम्मेदार होते हैं जो जरूरत से ज्यादा तेल बनाते हैं. इसके अलावा गलत शैंपू का इस्तेमाल बार-बार बालों को छूना, गंदी कंघी, अलग-अलग हेयर प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल और हार्मोनल बदलाव भी इसकी वजह हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि सही तरीके अपनाकर इस समस्या को कंट्रोल किया जाए.

बिना शैंपू के भी पा सकते हैं फ्रेश बाल

अगर आप रोज बाल धोने से बचना चाहते हैं तो कुछ आसान उपाय की मदद से बालों को फ्रेश और वॉल्यूम वाला रखा जा सकता है. सबसे आसान तरीका ड्राई शैंपू का इस्तेमाल है. इससे बालों की जड़ों पर स्प्रे करके हल्का मसाज करने से एक्स्ट्रा ऑयल सोख लिया जाता है और बाल फ्रेश दिखने लगते हैं. अगर आपके पास ड्राई शैंपू तो नहीं है तो टिशू पेपर या ब्लॉटिंग सीट से स्कैल्प का तेल हटाया जा सकता है. घर पर मौजूद टेलीकॉम पाउडर या कॉर्नफ्लोर भी ड्राई शैंपू की तरह काम करते हैं. वहीं एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर लगाने से स्कैल्प साफ रहता है और बाल हल्के महसूस होते हैं.

ये भी पढ़ें-Evening Snacks Craving: शाम के मनपसंद स्नैक्स हो सकते हैं मोटापा बढ़ने का कारण, ऐसे दूर करें अपनी क्रेविंग

हेयरस्टाइल भी छुपा सकता है तेल

जब समय कम हो तो स्लिक बन या पोनीटेल जैसी हेयरस्टाइल अपनाए जा सकते हैं. यह स्टाइल बालों के ऑयली लूक को छुपाने के साथ-साथ आपको साफ हो स्टाइलिश लुक भी देते हैं.

इन आदतों से बढ़ सकती है समस्या

कई बार छोटे-छोटे आदते भी बालों को जल्दी ऑयली बना देती है. जैसे बार-बार बालों में हाथ लगाना, गंदी कंघी का इस्तेमाल करना या हर दिन शैंपू करना एक्सपर्ट्स के अनुसार बालों को हफ्ते में दो से तीन बार ही धोना चाहिए और शैंपू को सीधे लगाने के बजाय पानी में मिलाकर इस्तेमाल करना होता है. इसके अलावा नींबू का इस्तेमाल स्कैल्प के ऑयल को कम करने में मदद करता है. बाल धोने के बाद नींबू पानी से रिंस करने पर बाल लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं. वहीं एलोवेरा जेल स्किन को साफ करने और ऑयल कंट्रोल करने में मददगार होता है.

ये भी पढ़ें-Mumbai Watermelon Death Case: तरबूज खाने से पूरे परिवार की मौत! बाजार से खरीदें फल तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएगी अनहोनी

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post