Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर अपनाएं सात्विक डाइट, Mindful Eating से शरीर और मन होंगे शुद्ध
<p style=”text-align: justify;”>Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा का दिन केवल भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाने का अवसर मात्र नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि, संतुलन और जागरूक जीवनशैली अपनाने का पर्व भी है. इस खास दिन पर आप सात्विक आहार (Sattvic Diet) और Mindful Eating को अपनाने का संकल्प लेकर अपने शरीर और मन को स्वस्थ बनाने का प्रयास भी कर सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>सात्विक आहार से तो कई लोग परिचित हैं, लेकिन यहां यह जानना जरूरी हो जाता है कि, आखिर माइंडफुल ईटिंग (Mindful Eating) आखिर क्या होती है. सात्विक आहार के रूप में शुद्ध, हल्का, पौष्टिक और प्राकृतिक भोजन के बाद भी माइंडफुल ईटिंग की जरूरत क्यों है और इसके क्या लाभ है. आइए बौद्ध धर्म की इस भोजन पद्धति के बारे में जानते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>क्या होती है माइंडफुल ईंटिंग (What is Mindful Eating)
<p style=”text-align: justify;”>पृथ्वी पर मौजदू हर प्राणी के लिए भोजन अति आवश्यक है. आपको जब बहुत तेज भूख लगी हो और सामने भोजन परोसा जाए तो आपने ध्यान दिया होगा कि, पहला निवाला हमेशा सबसे अच्छा लगता है. पहले निवाले के इंतजार में तो कई बार मुंह में पानी भी आ जाता है. पहले निवाले के स्वाद में नयापन भी होता है. यह आत्मा को तृप्त करने जैसा होता है. लेकिन भोजन करते-करते यह भावनाएं जल्दी ही खत्म भी हो जाती है. 5-6 निवाले के बाद तो आपको भोजन के स्वाद में मजा भी नहीं आता और आपका ध्यान अन्य कामों की ओर चला जाता है.
<p class=”abp-article-title” style=”text-align: justify;”>Buddha Jayanti 2026: बुद्ध के विचारों से सीखें ‘Minimalism’, घर से हटाएं ये चीजें और पाएं सुकून
<p style=”text-align: justify;”>लेकिन माइंडफुल ईटिंग से न केवल शरीर को शुद्ध किया जा सकता है, बल्कि मन को भी शांति और स्थिरता मिलती है. माइंडफुल ईटिंग यानी बगैर मोबाइल, टीवी या किसी अन्य ध्यान भटकाने वाली चीजों के बगैर केवल शांत मन से भोजन करना. कई शोध में भी ऐसा पाया गया है कि, जब आप ध्यानपूर्वक खाते हैं, तो न सिर्फ भोजन का स्वाद बेहतर महसूस होता है, बल्कि यह पाचन को भी सुधारता है और ओवरईटिंग से बचाता है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां खानपान अक्सर अनियमित और असंतुलित हो गई है, वहीं बौद्ध धर्म का सात्विक और माइंडफुल ईटिंग कॉन्सेप्ट हमें सादगी और संतुलन की ओर लौटने का संदेश देता है.
<p style=”text-align: justify;”>साधारण शब्दों में कहें तो, माइंडफुल ईटिंग बौद्ध धर्म की माइंडफुलनेस पद्धति पर आधारित है. इसमें खाने से पहले, खाते समय और खाने के बाद जागरूकता और कृतज्ञता का भाव विकसित किया जाता है. यह अभ्यास भोजन पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे कि भोजन का पूरा आनंद लिया जा सके. माइंडफुल ईटिंग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है.
<p style=”text-align: justify;”>माइंडफुल ईटिंग से शरीर और मन को मिलते हैं ये फायदे
डिटॉक्सिफिकेशन- सात्विक आहार शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है.
मानसिक शांति- हल्का और शुद्ध भोजन मन को शांत रखता है और तनाव कम करता है.
बेहतर पाचन- प्राकृतिक और फाइबरयुक्त आहार पाचन को सुधारता है.
ऊर्जा में वृद्धि- सात्विक भोजन शरीर को स्थिर और लंबी अवधि की ऊर्जा देता है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें: Vaishakh Purnima 2026 Date: 30 अप्रैल या 1 मई कब है वैशाख पूर्णिमा, जानें सटीक तारीख और स्नान-दान का मुहूर्त
<p style=”text-align: justify;”>Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories
Latest Post