शान से फाइनल में पहुंची गुजरात, क्वालीफायर-2 में 214 बनाकर हारी राजस्थान; 31 मई को खिताबी भिड़ंत
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 GT vs RR Qualifier-2 Highlights: गुजरात टाइटंस ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली. कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय पारी की बदौलत गुजरात को एकतरफा जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए. चेज करते हुए जीटी ने 18.4 ओवर में 3 विकेट पर 219 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली. टीम के लिए गिल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 53 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए. 
<p style=”text-align: justify;”>गिल के साथ ओपनिंग पर उतरे साई सुदर्श ने भी कमाल की पारी खेलते हुए फिफ्टी जड़ी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 167 (77 गेंदों में) रनों की साझेदारी करके जीत को लगभग टीम के खाते में डाल दिया था. सुदर्शन ने 32 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्का लगाकर 58 रन बनाए. वह पिछले मुकाबले की इस तरह इस मैच में भी हिट विकेट के जरिए आउट हए. अब गुजरात दूसरी फाइनलिस्ट बनी. टीम फाइनल मैच 31 मई (रविवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>बेकार गई वैभव सूर्यवंशी की पारी 
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टीम के लिए 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली. सूर्यवंशी के अलावा रवींद्र जडेजा ने 45 रन स्कोर किए. बाकी टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. 
<p style=”text-align: justify;”>सूर्यवंशी और जडेजा के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 01 रन, ध्रुव जुरेल ने 07 रन, कप्तान रियान पराग ने 11 रन, दासुन शनाका ने 03 रन, जोफ्रा आर्चर ने 07 रन और डेनोवन फरेरा ने 11 गेंदों में 38* रन बनाए. फरेरा की पारी में 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. 
<h3 style=”text-align: justify;”>चेज में गुजरात का कमाल 
<p style=”text-align: justify;”>चेज करते हुए गुजरात की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली. गिल और सुदर्शन ने बड़ी साझेदारी की. दोनों का विकेट गिरने के बाद बाकी का काम जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया ने कर दिया. सुंदर ने 16 रन, बटलर ने 09* रन और तेवतिया ने 17* रन बनाए.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/vaibhav-sooryavanshi-becomes-fastest-indian-batsman-to-reach-1000-runs-in-ipl-history-sai-sudarshan-sachin-tendulkar-rr-vs-gt-3137313″ target=”_self”>वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories