<p style=”text-align: justify;”>Masala Tea: चाय लवर्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है. दुनियाभर के खान-पान की जानकारी देने वाले मशहूर गाइड ‘टेस्टएटलस’ ने एक नई लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में भारत की शान, यानी हमारी प्यारी मसाला चाय को दुनिया की सबसे बेहतरीन चाय चुना गया है. हालांकि, भारत के लोगों के लिए यह कोई नई बात नहीं है. हमारे देश में सुबह की शुरुआत बिना चाय के अधूरी है. चाहे थका देने वाला ऑफिस का काम हो या दोस्तों के साथ गप्पे मारना, एक कप कड़क गरम चाय हर समस्या का हल है. रेलवे स्टेशन की टपरी से लेकर बड़े-बड़े कैफे तक, चाय हमारे जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन चुकी है.
<p style=”text-align: justify;”>इस ग्लोबल लिस्ट में एशिया की कई अनोखी और स्वादिष्ट चाय शामिल हैं, जिन्होंने लोगों का दिल जीता है:
मसाला चाय (भारत): दूध, चीनी और तेज मसालों से बनी कड़क और मीठी चाय.
होजिचा (जापान): भुनी हुई हरी चाय, जिसका स्वाद थोड़ा भुने हुए नट्स जैसा होता है.
सिलोन ब्लैक टी (श्रीलंका): एक बहुत ही मजबूत और कड़क स्वाद वाली काली चाय
सेनचा (जापान): ताजी घास जैसी खुशबू वाली एक बेहद हल्की हरी चाय.
पु-एर (चीन): चीन के खास इलाके में बनने वाली सालों पुरानी फरमेंटेड चाय.
दार्जिलिंग चाय (भारत): पहाड़ों की ताजी हवा जैसी खुशबू वाली सबसे महंगी चाय.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: Bel Ka Sharbat: कम चीनी में घर पर ऐसे बनाएं बेल का मीठा शरबत, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
<p style=”text-align: justify;”>ये 6 भारतीय चाय जीत रही हैं दुनिया का दिल, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे.
<p style=”text-align: justify;”>भारत जितना बड़ा है, यहां की चाय का स्वाद भी उतना ही अलग है. इस लिस्ट में भारत की अलग-अलग राज्यों की 6 चाय ने अपनी जगह बनाई है:
मसाला चाय (नंबर 1): इसमें अदरक, इलायची और दालचीनी का लाजवाब स्वाद होता है.
दार्जिलिंग चाय (नंबर 6): इसे अपनी लाजवाब खुशबू के कारण ‘चाय की शैंपेन’ कहा जाता है.
असम चाय (नंबर 13): यह अपने बहुत ही कड़क और गहरे स्वाद के लिए जानी जाती है.
सुलेमानी चाय (नंबर 39): केरल की यह बिना दूध वाली नींबू और पुदीने की चाय है.
कांगड़ा चाय (नंबर 41): हिमाचल प्रदेश की यह चाय अपनी सेहतमंद खूबियों के लिए मशहूर है.
नून चाय (नंबर 43): कश्मीर की यह खास गुलाबी चाय है, जिसमें चीनी की जगह नमक डाला जाता है.
<p style=”text-align: justify;”>इसके साथ ही, भारत के सबसे पुराने चाय बागानों में से एक, पश्चिम बंगाल के मकईबारी चाय बागान को भी दुनिया में बड़ा सम्मान मिला है. यह इस बात का सबूत है कि हमारी देसी चाय का जादू अब सात समंदर पार भी फैल चुका है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: Kesar Mixed Makhana Kheer: जाफरान डालकर ऐसे बनाएं मखाने की खीर, सेहत के साथ मिलेगा जन्नत वाला स्वाद
Total views : 12059
Your IP Address : 216.73.216.14