AI बताएगा कौन-सी कॉल है फर्जी, Google का यह फीचर बचा देगा आपकी मेहनत की कमाई
<p style=”text-align: justify;”>Google Fake Call Detection Feature: <a title=”एंड्रॉयड फोन” href=”https://www.abplive.com/technology/google-expands-theft-protection-to-android-these-features-will-make-stolen-phone-less-useable-3080900″ target=”_self”>एंड्रॉयड फोन पर अब फर्जी कॉल का झंझट कम होने जा रहा है. गूगल ने एंड्रॉयड के लिए एक नए फेक कॉल डिटेक्शन फीचर को इंट्रोड्यूस किया है. इसे यूजर को एआई की मदद से कॉल के जरिए होने वाले स्कैम से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है. दरअसल, पिछले कुछ समय से स्कैमर एआई की मदद से आवाज की नकल कर लोगों को टारगेट कर रहे हैं. एआई एजेंट्स और वॉइस क्लोनिंग टूल्स अवेलेबल होने के बाद यह खतरा और बढ़ गया है. इसे देखते हुए गूगल यह फीचर लेकर आई है. यह अपनी तरह का पहला प्रोटेक्शन सिस्टम है, जो संदिग्ध कॉल को डिटेक्ट कर यूजर को अलर्ट कर देगा. 
<p style=”text-align: justify;”>कैसे काम करेगा यह फीचर?
<p style=”text-align: justify;”>एआई से चलने वाला यह फीचर बाई डिफॉल्ट ऑन रहेगा और बैकग्राउंड में अपना काम करेगा. इसके काम करने का तरीका बड़ा आसान है. जब कोई कॉन्टैक्ट गूगल की फोन ऐप को यूज करते हुए आपको कॉल करेगा तो उसके डिवाइस से आपके डिवाइस पर एक साइलेंट कंफर्मेशन सिग्नल भेजा जाएगा. इसकी मदद से आपका डिवाइस यह वेरिफाई कर पाएगा कि यह कॉल असली कॉन्टैक्ट से आई है और कोई स्कैमर आपके कॉन्टैक्ट की आवाज की नकल कर आपसे संपर्क नहीं कर रहा है. अगर कोई स्कैमर आपका कोई जानकार बनकर आपको कॉल करेगा तो उसके डिवाइस से यह सिग्नल नहीं आएगा. इसके बाद आपका फोन उस कॉन्टैक्ट से वेरिफाई करेगा. अगर उसे वहां से वापस सिग्नल नहीं मिलेगा तो आपकी फोन स्क्रीन पर वॉर्निंग नजर आएगी, जिसमें आपको कॉल कट करने की सलाह दी जाएगी. अगर आप यह फीचर यूज नहीं करना चाहते तो फोन ऐप की सेटिंग में जाकर इसे बंद किया जा सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>किन फोन में मिलेगा यह फीचर?
<p style=”text-align: justify;”>गूगल की तरफ से जानकारी दी गई है कि फेक कॉल डिटेक्शन फीचर को दुनियाभर में रोल आउट करना शुरू कर दिया है. सबसे पहले पिक्सल डिवाइस पर यह फीचर आएगा और उसके बाद एंड्रॉयड 12 के बाद के वर्जन यूज करने वाले स्मार्टफोन के लिए भी इसे अवेलेबल करवा दिया जाएगा. बता दें कि गूगल की फोन ऐप कई एंड्रॉयड डिवाइसेस में डिफॉल्ट होती है. अगर आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस में कोई और फोन ऐप यूज कर रहे हैं तो प्ले स्टोर से Phone by Google कर सकते हैं. इस फीचर का फायदा उठाने के लिए इस ऐप को डिफॉल्ट सेट करने की जरूरत पड़ेगी.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें-
<p style=”text-align: justify;”><a title=”ChatGPT ने रचा इतिहास, यूजर्स के मामले में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड” href=”https://www.abplive.com/technology/chatgpt-reaches-1-billion-monthly-users-fastest-to-do-so-3139623″ target=”_self”>ChatGPT ने रचा इतिहास, यूजर्स के मामले में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories
Latest Post