‘…तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी’, बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
<p style=”text-align: justify;”>अमेरिका ईरान में सीजफायर के बाद भी बीच-बीच में हमले देखने को मिल रहे हैं. इसके चलते मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता ही जा रहा है. वहीं दूसरी ओर लेबनान की राजधानी बेरूत पर इजरायली हमले की धमकी को लेकर ईरान फिर से बौखला गया है. ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची का कहना है कि बेरूत पर हमले का मतलब होगा, पूरी तरह से जंग फिर से शुरू होना. 
<p style=”text-align: justify;”>बेरूत पर हमले हुए तो क्या करेगा ईरान
अल जजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री का साफ कहना है कि तेहरान ने स्पष्ट कर दिया है कि बेरूत पर हमले के सामने वह चुप नहीं रहेगा. लेबनानी न्यूज़ आउटलेट अल मायादीन को दिए एक इंटरव्यू में अब्बास अराघची ने कहा कि बेरूत पर किसी भी हमले के गंभीर नतीजे होंगे और इससे जंग फिर से शुरू हो जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि जिस समय इजरायल ने बेरूत के आस-पास के इलाकों पर हमले करने की धमकी दी, उसी समय हमने एक अहम रुख अपनाया और ईरानी सेना को जवाबी हमले के लिए पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है. 
<p style=”text-align: justify;”>इजरायली सेना ने दी थी बमबारी की धमकी
बता दें कि इजरायली सेना (IDF) ने अपने बढ़ते सैन्य अभियान के तहत बेरुत के दक्षिणी बाहरी इलाकों पर बमबारी करने की धमकी दी थी लेकिन <a title=”डोनाल्ड ट्रंप” href=”https://www.abplive.com/topic/donald-trump” data-type=”interlinkingkeywords”>डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने इजरायल और हिज़्बुल्लाह दोनों से लड़ाई रोकने की प्रतिबद्धता हासिल कर ली है और उन्होंने इस कदम को एक राजनयिक सफलता बताया जिसने इजरायल के व्यापक अभियान को रोक दिया है.
<p style=”text-align: justify;”>पीस टॉक को लेकर क्या बोले अराघची
अमेरिका संग पीस टॉक को लेकर ईरानी मंत्री अराघची का कहना है कि वॉशिंगटन से संपर्क नहीं टूटा है. अराघची ने लेबनान के अल मायादीन को बताया कि अमेरिका से संपर्क तो नहीं टूटा है, लेकिन बातचीत में कोई प्रगति नहीं हुई है. ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष आदान-प्रदान किए गए दस्तावेजों का अध्ययन कर रहे हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें 
<p style=”text-align: justify;”>’ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे…’, टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories
Latest Post