iPhone 18 Pro की बैटरी को लेकर सामने आई नई लीक, फैन्स को लगा बड़ा झटका
<p style=”text-align: justify;”>iPhone 18 Pro: ऐप्पल के अपकमिंग <a title=”iPhone 18 Pro” href=”https://www.abplive.com/topic/iphone-18-pro” target=”_self”>iPhone 18 Pro को लेकर एक नई लीक सामने आई है, जिसने फैन्स को निराश कर दिया है. यह लीक बताती है कि इस मॉडल में बैटरी कैपेसिटी को उतना अपग्रेड नहीं किया जाएगा, जितनी उम्मीद की जा रही थी. हालांकि, iPhone 17 Pro के मुकाबले यह मॉडल बड़ी बैटरी के साथ आएगा, लेकिन इसकी कैपेसिटी 5,000mAh से कम ही रहने की बात कही जा रही है. बता दें कि इस मॉडल को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा. आइए जानते हैं कि बैटरी से जुड़ी क्या-क्या नई जानकारी सामने आई है.
<p style=”text-align: justify;”>iPhone 18 Pro के लिए दो बैटरी पैक टेस्ट कर रही है ऐप्पल
<p style=”text-align: justify;”>चाइनीज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की मानें तो ऐप्पल इस मॉडल के दो बैटरी पैक टेस्ट कर रही है. अमेरिका में बिकने वाले वेरिएंट के लिए 4,288mAh की बैटरी टेस्ट की जा रही है, जबकि चीन और बाकी मार्केट वाले मॉडल के लिए 4,056mAh की बैटरी की टेस्टिंग चल रही है. दोनों में अंतर इस वजह से है क्योंकि अमेरिका में कंपनी eSIM वाले आईफोन बेचती है, जिससे सिम स्लॉट का स्पेस बच जाता है और यह बड़ा बैटरी पैक देने के काम आता है.
<p style=”text-align: justify;”>iPhone 17 Pro के मुकाबले कितनी बड़ी अपग्रेड?
<p style=”text-align: justify;”>अगर यह लीक सच साबित होती है तो अपकमिंग प्रो मॉडल में 17 Pro के मुकाबले छोटी अपग्रेड देखने को ही मिलेगी. 17 Pro मॉडल की बात करें तो इसके अमेरिकी वेरिएंट में 4,252mAh का बैटरी पैक है, जबकि फिजिकल सिम स्लॉट के साथ आने वाले आईफोन में 4,056mAh का बैटरी पैक लगा हुआ है. इस तरह देखा जाए तो दोनों जनरेशन के मॉडल की बैटरी कैपेसिटी में मामूली अंतर होगा. ऐप्पल नए मॉडल को पावर एफिशिएंट बनाकर इस अंतर को बढ़ाने पर विचार कर रही है.
<p style=”text-align: justify;”>ज्यादा एफिशिएंसी से बन सकती है बात
<p style=”text-align: justify;”>18 Pro की बैटरी में भले ही बड़ी अपग्रेड देखने को न मिले, लेकिन ऐप्पल इसे एफिशिएंट बनाने पर पूरा जोर दे रही है. कंपनी इस मॉडल में 2nm प्रोसेस पर बने A20 Pro चिपसेट को यूज करेगी, जहां एनर्जी एफिशिएंसी के मामले में काफी आगे है. यह कम पावर की खपत कर बेहतर परफॉर्मेंस देगा, जिससे फोन की बैटरी ज्यादा समय तक चलेगी. इसके अलावा ऐप्पल नए डिस्प्ले पैनल भी यूज कर सकती है, जो पावर एफिशिएंट होगा. इस तरह कंपनी हार्डवेयर को एफिशिएंट बनाकर कम कैपेसिटी वाली बैटरी से ज्यादा काम लेने की प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रही है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें-
<p style=”text-align: justify;”><a title=”Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार” href=”https://www.abplive.com/technology/android-privacy-features-still-missing-in-iphone-check-full-list-here-3139478″ target=”_self”>Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories
Latest Post