गलवान और LAC का झगड़ा… व्लादिमीर पुतिन बोले- भारत और चीन हमारे दोस्त हैं, उनके नाजुक रिश्तों पर रूस नहीं करेगा….
<p style=”text-align: justify;”>रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार (4 जून, 2026) को कहा कि भारत और चीन के नाजुक द्विपक्षीय संबंधों में रूस हस्तक्षेप नहीं करेगा. उन्होंने विश्वास जताया है कि भारत और चीन काफी लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
<p style=”text-align: justify;”>पुतिन ने पीटीआई समेत दुनियाभर की न्यूज एजेंसियों के प्रमुखों के साथ व्यापक बात की. इस बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सराहना करते हुए कहा कि दोनों नेता सीमा संबंधी मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
<p style=”text-align: justify;”>पीटीआई के एक सवाल के जवाब में व्लादिमीर पुतिन कहा, ‘भारत और चीन के बीच नाजुक और बहुआयामी संबंध है और इसमें हस्तक्षेप करना अच्छा विचार नहीं है. बेशक, हमारी दोनों दोस्तों- भारत और चीन-के साथ बात होती है.’ उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री मोदी दोनों सीमा मुद्दे समेत आपसी हितों से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.'
<p style=”text-align: justify;”>राष्ट्रपति पुतिन ने एशिया में रूस के रणनीतिक संतुलन को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत और चीन के साथ रूस की दशकों पुरानी साझेदारियां स्वाभाविक रूप से विकसित हुई हैं और दोनों संबंध एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हैं. उन्होंने इन संबंधों को स्वाभाविक रूप से विकसित बताया और कहा कि भारत के साथ रूस की बढ़ती निकटता चीन की कीमत पर नहीं है, ठीक उसी तरह जैसे चीन के साथ रूस का गहरा गठजोड़ भारत के साथ उसके संबंधों को प्रभावित नहीं करता.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:- भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का….
<p style=”text-align: justify;”><a title=”व्लादिमीर पुतिन” href=”https://www.abplive.com/topic/vladimir-putin” data-type=”interlinkingkeywords”>व्लादिमीर पुतिन ने रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय ढांचे की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा, ‘मैंने एक समय सुझाव दिया था कि भारत और चीन के नेता रूस में मिलें और इसी तरह रूस-भारत-चीन ढांचे की स्थापना हुई. हमारे पास बात करने और सहमति बनाने के लिए कई मुद्दे थे.'
<p style=”text-align: justify;”>भारत और चीन ने 2020 में गलवान घाटी में हुई घातक झड़पों और उसके बाद चार साल से ज्यादा समय तक बने रहे सैन्य गतिरोध के कारण अपने संबंधों में आए गंभीर तनाव के बाद, पिछले एक साल से अधिक समय में संबंधों को फिर से सामान्य बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:- पुतिन के PM मोदी की तारीफ के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, बोले – ‘आपके प्रधानमंत्री…'
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories
Latest Post