<p style=”text-align: justify;”>बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कर्ण’ को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. पहले इस फिल्म से साउथ एक्टर सूर्या बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे, लेकिन बजट की कमी के कारण इसे प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर ही रोक दिया गया. सालों पहले ठंडे बस्ते में चली गई पौराणिक ड्रामा फिल्म ‘कर्ण’ को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. लंबे समय से बंद पड़ी इस फिल्म पर एक बार फिर काम शुरू होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>फिल्म में सलमान खान की एंट्री
123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘रंग दे बसंती’ के डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा एक बार फिर फिल्म ‘कर्ण’ पर काम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि अब इस फिल्म के हीरो सूर्या नहीं, बल्कि सलमान खान होंगे. मेकर्स अब बॉलीवुड के भाईजान के साथ इस पीरियड ड्रामा फिल्म को शुरू करने वाले हैं. इस फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर हैं. वो अपनी प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे. हालांकि, अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें- <a title=”Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son: कैटरीना कैफ या विक्की कौशल, किससे मिलती है बेटे विहान की शक्ल? दादा शाम ने बताया” href=”https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/katrina-kaif-and-vicky-kaushal-son-vihaan-looks-more-like-him-father-sham-kaushal-reveals-3149991″ target=”_self”>Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son: कैटरीना कैफ या विक्की कौशल, किससे मिलती है बेटे विहान की शक्ल? दादा शाम ने बताया
<p style=”text-align: justify;”>सलमान खान ने पहली बार मिलाया फरहान अख्तर से हाथ
इससे पहले खबर आई थी कि सलमान खान ने पहली बार फरहान अख्तर से हाथ मिलाया है. दोनों के बीच एक ग्रैंड ‘पीरियड ड्रामा’ फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान और फरहान लगातार मीटिंग कर रहे हैं और इस प्रोजेक्ट पर साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हैं. सलमान और फरहान की ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और इसकी शूटिंग 2027 की गर्मियों में शुरू हो सकती है. 
<p style=”text-align: justify;”>ये हैं सलमान खान की अपकमिंग मूवीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इस समय डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की एक एक्शन फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. इसमें सलमान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी. ये फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा सलमान जल्द ही फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे. इसमें उनके अपोजिट चित्रांगदा हैं.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें- <a title=”क्या भोजपुरी फिल्में करेंगे अक्षय कुमार? बोले- हॉलीवुड से भी अच्छी है ये इंडस्ट्री” href=”https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/akshay-kumar-reaction-on-is-he-planning-to-do-bhojpuri-cinema-said-better-than-hollywood-3149946″ target=”_self”>क्या भोजपुरी फिल्में करेंगे अक्षय कुमार? बोले- हॉलीवुड से भी अच्छी है ये इंडस्ट्री
Total views : 13758
Your IP Address : 216.73.216.26