दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
<p style=”text-align: justify;”>देश की राजधानी दिल्ली में स्थित जंतर मंतर पर पिछले एक महीने से नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी है. इस दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 25 दिनों तक आमरण अनशन किया और बड़ी संख्या में छात्रों ने सोमवार (20 जुलाई, 2026) को सरकार के विरोध में संसद चलो मार्च निकाला. इसमें प्रदर्शनकारियों के नारेबाजी और पथराव के बाद दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज की कार्रवाई की और कई लोगों को हिरासत में भी लिया.
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि, सरकार की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद सोनम वांगचुक ने अपने अनशन को समाप्त कर दिया है और सीजेपी के प्रतिनिधि केंद्र सरकार के साथ अपने मुद्दों को लेकर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन इस बीच दिल्ली पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर रही है.  
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को क्या मिली गुप्त सूचना?
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को यह इनपुट्स मिले हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में जंतर मंतर पर जारी छात्रों के प्रदर्शन पर सीमा पार के आतंकवादी संगठनों की भी निगाहें हैं और वो देश का माहौल खराब करने की कोशिश के लिए साजिश रच रहे हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा को और कड़ी करने में जुटी है. 
<p style=”text-align: justify;”>गुप्त सूचना पर दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली जिले के मौजूदा हालात को देखते हुए और कानून व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पर फेशियल रिकॉगनिशन सिस्टम (FRS) कैमरे लगाए गए हैं. यह बड़ा कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि जंतर मंतर पर जारी छात्रों के प्रदर्शन में असामाजिक तत्व, अपराधी किस्म के लोग, वांटेड क्रिमिनलस या एंटी सोशल एलिमेंट न घुस पाएं, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई को छात्रों की जासूसी करने की नीयत से उठाया गया कदम कहा जा रहा है. 
🚨 JANTAR MANTAR IS A PROTEST SITE, NOT A DIGITAL OPEN-AIR PRISON! 🛑
Delhi Police has stationed Facial Recognition Vans to live-scan peaceful protesters. They are harvesting biometrics and extracting personal data on the spot—and we have three direct questions for the… pic.twitter.com/zCcLg3uxOE
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 23, 2026
<p style=”text-align: justify;”>राष्ट्रीय राजधानी में बड़े आयोजनों से पहले भी लगाए जाते हैं FRS कैमरे
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि, छात्रों के प्रदर्शन से पहले भी दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले 26 जनवरी, 15 अगस्त, होली, दीपावली, ईद, रामलीला जैसे त्योहारों और बड़े आयोजनों में भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर FRS कैमरों को जगह-जगह लगाती है. ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत है कि नई दिल्ली जिले में जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों की जासूसी करने की नीयत से ये कैमरे लगाए गए हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ेंः ‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *