क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
<p style=”text-align: justify;”>Credit Card Bill Payment: जून में क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च एक बार फिर से 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. भारतीय रिजर्व बैंक की नई जानकारी के हिसाब से, जून में लोगों ने क्रेडिट कार्ड से टोटल 2.01 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं. क्रेडिट कार्ड से खर्च में हर साल के हिसाब से 9.8% का इजाफा हुआ है.
<p style=”text-align: justify;”>मई में भी क्रेडिट कार्ड से खर्च 2.02 लाख करोड़ रुपये रहा था. लेकिन जून में कुछ बड़े प्राइवेट बैंकों के खर्च में कमी देखने को भी मिली है. लेकिन, क्रेडिट कार्ड से खर्च का डेटा मजबूत रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>9.36% का हुआ इजाफा
<p style=”text-align: justify;”>डेटा के हिसाब से, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल पहले से ज्यादा हो रहा है. जून में क्रेडिट कार्ड की तादाद 12.16 करोड़ हो गई है. पिछले साल के हिसाब से इसमें 9.36% का इजाफा हुआ है. वहीं, महीने के हिसाब से भी क्रेडिट कार्ड की तादाद में करीब 0.95% का इजाफा हुआ है.
<p style=”text-align: justify;”>ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
<p style=”text-align: justify;”>जून में कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च में फर्क देखने को मिला है. कुछ बैंकों में खर्च ज्यादा हुआ, लेकिन कुछ में कमी भी आई है.  इसकी वजह लोगों के खर्च करने के तरीके और डिजिटल पेमेंट के ज्यादा इस्तेमाल को बताया जा रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>कुछ प्राइवेट बैंक अभी भी लोन से जुड़े खतरे को देखते हुए सोच-समझकर आगे जा रही है. इसी वजह से अब कुछ प्राइवेट बैंकों की ग्रोथ भी पहले जैसी नहीं रही.
<p style=”text-align: justify;”>सरकारी बैंकों को मिल रहा खूब फायदा
<p style=”text-align: justify;”>UPI से जुड़े क्रेडिट कार्ड और RuPay क्रेडिट कार्ड के ज्यादा इस्तेमाल से भी क्रेडिट कार्ड खर्च को फायदा मिला है. खासकर सरकारी बैंकों को इसका फायदा मिल रहा है. वहीं, नए क्रेडिट कार्ड भी लगातार जारी किए जा रहे हैं, जिससे कार्ड इस्तेमाल करने वालों की तादाद ज्यादा हो रही है.
<p style=”text-align: justify;”>इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
<p style=”text-align: justify;”>जून में नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की तादाद में भी इजाफा हुआ है. कई बैंकों ने नए कार्ड जारी किए हैं. HDFC बैंक, SBI कार्ड, ICICI बैंक और Axis बैंक ने भी जून में नए कार्ड जोड़े हैं, जिससे कुल कार्ड की तादाद और ज्यादा हुई है.
<p style=”text-align: justify;”>क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल यह दिखाता है कि लोग अब सामान खरीदने और पेमेंट करने के लिए डिजिटल को ज्यादा अपना रहे हैं. लेकिन, क्रेडिट कार्ड का पैसा समय पर दे देना चाहिए, जिसके वजह से ज्यादा चार्ज और ब्याज नहीं देना परे.
<p style=”text-align: justify;”>वीडियो देखें-
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *