ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
<p style=”text-align: justify;”>ईशान किशन (Ishan Kishan) ने इतिहास रचते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) वाली खास लिस्ट में जगह हासिल कर ली. बुधवार (29 जुलाई) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टी20 में एक बार फिर नंबर वन बल्लेबाज के रूप में नजर आए. ईशान की रेटिंग 910 की रही, जिसके साथ उन्होंने खुद को चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों में शुमार कर लिया. 
<p style=”text-align: justify;”>ईशान सिर्फ चौथे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए, जिसने टी20 रैंकिंग में 900 या उससे ज्यादा की रेटिंग हासिल की. विराट कोहली ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे. इसके बाद भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यह कमाल किया था. आगे बढ़ते हुए अभिषेक शर्मा और अब ईशान किशन ने इस रेटिंग को हासिल कर लिया है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>ICC टी20 रैंकिंग में 900 रेटिंग हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज
<p style=”text-align: justify;”><a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली
<p style=”text-align: justify;”>सूर्यकुमार यादव 
<p style=”text-align: justify;”>अभिषेक शर्मा
<p style=”text-align: justify;”>ईशान किशन
<h3 style=”text-align: justify;”>अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन 
<p style=”text-align: justify;”>बताते चलें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद ईशान किशन 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब तक विकेटकीपर बल्लेबाज ने कुल 28 मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 27 पारियों में बैटिंग करते हुए 36.51 की औसत और 170 के स्ट्राइक रेट से 986 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 125 रनों का रहा. 
<h3 style=”text-align: justify;”>ईशान किशन का अंतर्राष्ट्रीय करियर 
<p style=”text-align: justify;”>ईशान भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 2 टेस्ट, 32 वनडे और 55 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 3 पारियों में बैटिंग करते हुए उनके बल्ले से 78 रन निकले, जिसमें 1 फिफ्टी शामिल रही. 
<p style=”text-align: justify;”>इसके अलावा वनडे की 28 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 42.57 की औसत से 1107 रन स्कोर किए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 210 रनों का रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 55 पारियों में ईशान ने 29.77 की औसत और 146.31 के स्ट्राइक रेट से 1608 रन बनाए. फॉर्मेट में उनके बल्ले से 1 शतक और 12 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 103 रनों का रहा. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/babar-azam-flop-english-after-pakistan-loss-against-west-indies-watch-video-wi-vs-pak-1st-test-3167480″ target=”_self”>एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *