50 भाषाओं में रिलीज होगी ‘वाराणसी’, डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
<p style=”text-align: justify;”>फिल्ममेकर ‘एसएस राजामौली’ मूवी ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं. वहीं प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में अहम रोल प्ले करेंगे. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म को 50 अलग-अलग भाषाओं में डब किया जाएगा और 120 देशों में रिलीज किया जाएगा. एसएस राजामौली डबिंग के लिए AI जेनरेटेड वॉइस के बजाय रियल आर्टिस्ट की तलाश में हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>’50 भाषाओं में रिलीज होगी वाराणसी'
<p style=”text-align: justify;”>मिड डे के मुताबिक, एसएस राजामौली नहीं चाहते कि फिल्म में परफॉर्मेंस अपना प्रभाव खोए क्योंकि फिल्म कई और भाषाओं में रिलीज होगी. एसएस राजामौली नहीं चाहते कि जब फिल्म एक भाषा से दूसरी भाषा में जाए, तो परफॉर्मेंस का असर कम हो जाए. उनके लिए डबिंग सिर्फ  डायलॉग को ट्रांसलेट करना या फिर लिप मूवमेंट को मैच करना नहीं है. आवाज में इमोशन, पर्सनैलिटी और कैरेक्टर का मकसद होना चाहिए. एसएस राजामौली चाहते हैं कि हर मार्केट में ऑडियंस परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस करे, न कि सिर्फ डायलॉग.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें- <a title=”‘बंटवारा 1947′ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन” href=”https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/batwara-1947-box-office-collection-sunny-deol-film-cross-35-crore-aamir-khan-3178802″ target=”_self”>’बंटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि पहले एसएस राजामौली ने उन खबरों को खारिज किया था, जिनमें कहा गया था कि फिल्म की पहली झलक को क्रिएट करने में AI का इस्तेमाल हुआ है. इन खबरों को एक जीनियस आर्टिस्ट की बेइज्जती कहा गया था. अब रिपोर्ट में कहा गया, ‘आवाज परफॉर्मेंस का हिस्सा है, इसीलिए उन्हें हर अलग वर्जन के लिए रियल आर्टिस्ट चाहिए. वो AI का इस्तेमाल नहीं करेंगे. 1500 से ज्यादा आर्टिस्ट की आवाज के सैंपल लिए जाएंगे, फाइनल कट चूज करने से पहले.'
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि ‘वाराणसी’ ग्रैंड लेवल पर बन रही है. फिल्म 120 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी. बता दें कि <a title=”शाहरुख खान” href=”https://www.abplive.com/topic/shah-rukh-khan” data-type=”interlinkingkeywords”>शाहरुख खान की पठान, जो 2023 में आई थी 100 से ज्यादा देशों में रिलीज हुई थी. ‘वाराणसी’ तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम, बंगाली, फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, अरेबिक, कोरियन जैसी कई भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी. फिल्म से प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है. 
<p style=”text-align: justify;”>महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक
<p style=”text-align: justify;”>महेश बाबू को नंदी पर बैठे और हाथ में त्रिशूल लिए देखा गया था. वो फिल्म में रूद्र के रोल में दिखेंगे. वहीं प्रियंका चोपड़ा साड़ी पहने बंदूक चलाती दिखीं. वो फिल्म में मंदाकिनी का रोल प्ले कर रही हैं. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं. वो फिल्म में कुंभ का रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म के फर्स्ट लुक को काफी सराहा गया. अब फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. ‘आरआरआर’ के बाद एसएस राजामौली ‘वाराणसी’ लेकर आ रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें- <a title=”‘आवारापन 2′ का नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 180 करोड़ पार हुआ कलेक्शन” href=”https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/awarapan-2-box-office-collection-day-9-emraan-hashmi-film-cross-180-crore-worldwide-collection-3178785″ target=”_self”>’आवारापन 2’ का नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 180 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
<p style=”text-align: justify;”>एसएस राजामौली देश के बड़े फिल्ममेकर्स में से एक हैं. उनकी फिल्मों के लिए फैंस टकटकी लगाए इंतजार करते हैं. उनकी ‘आरआरआर’, ‘बाहुबली’, ‘मक्खी’, ‘मगधीरा’ को फैंस ने बहुत पसंद किया. ‘बाहुबली’ पैन इंडिया रिलीज हुई और एसएस राजामौली को देशभर में सराहना मिली. ‘बाहुबली’ दो पार्ट में रिलीज हुई थी और दोनों ही पार्ट ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की थी.
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *