<p style=”text-align: justify;”>बीते गुरुवार महिला एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच खेला गया था. उस सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने 40 रनों की जीत दर्ज कर दसवीं बार एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई थी. मगर उस मुकाबले से पूर्व टॉस के समय बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ नहीं मिलाया था. यह फैसला सुल्ताना पर उल्टा पड़ता दिख रहा है, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इस मामले में अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>क्रिकेट में नो-हैंडशेक पॉलिसी भारत-पाकिस्तान मैचों के लिए चर्चा में आई है. पिछले करीब एक साल से अलग-अलग स्तर पर भारतीय टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला रही है. मगर जब सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेशी कप्तान निगर सुल्ताना ने ऐसा किया, तो यह तुरंत चर्चा का विषय बन गया. BCB ने साफ कर दिया है कि हाथ ना मिलाना पूरी तरह सुल्ताना का निजी फैसला था.
<p style=”text-align: justify;”>बीसीबी वीमेंस कमिटी के चेयरमैन रफिकुल इस्लाम बाबू ने कहा कि यह निगर सुल्ताना का निजी फैसला था. उन्होंने कहा, “यह उनका (सुल्ताना) का निजी फैसला था. हम समझते हैं कि खेल दुनिया को एकसाथ लाने का काम करते हैं. हम केवल भारत नहीं बल्कि सभी देशों से दोस्ताना संबंध चाहते हैं. उन्होंने जो भी किया, वह उनका निजी फैसला था.”
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”वैभव OUT, पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11″ href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/ind-vs-afg-1st-t20-aakash-chopra-picks-playing-11-india-vs-afghanistan-drops-vaibhav-sooryavanshi-for-sanju-samson-3188126″ target=”_self”>वैभव OUT, पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
<p style=”text-align: justify;”>BCB ने साफ तौर पर कहा कि निगार सुल्ताना के फैसले में बोर्ड किसी भी तरह से सम्मिलित नहीं था. बोर्ड ने इस मामले पर अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि एशियन गेम्स के बाद सुल्ताना और अन्य मामलों पर चर्चा की जाएगी. रफिकुल इस्लाम बाबू ने कहा कि निगर सुल्ताना की शिकायत सामने आई है. पहले एशियन गेम्स के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा, फिर सुल्ताना की कप्तानी और अन्य फैसलों पर विचार किया जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में केवल 109 रन ही बना पाई. फाइनल मैच रविवार, 13 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”महिला एशिया कप: आज बदले की बारी, श्रीलंका को रौंद चैंपियन बनेगा भारत” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/indw-vs-slw-final-asia-cup-2026-team-india-eyeing-revenge-loss-2024-final-vs-sri-lanka-3188232″ target=”_self”>महिला एशिया कप: आज बदले की बारी, श्रीलंका को रौंद चैंपियन बनेगा भारत
Total views : 14920
Your IP Address : 216.73.216.217