23 सितंबर से दुनियाभर में बंद होगी इस देश की एयरलाइन, अमेरिका ने किया ऐलान
<p style=”text-align: justify;”>अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त आर्थिक पाबंदी का ऐलान किया है. अमेरिका ने कहा है कि 23 सितंबर से दुनिया भर में सभी ईरानी एयरलाइंस का संचालन पूरी तरह बंद (शटडाउन) हो जाएगा. अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने वैश्विक स्तर पर यह चेतावनी जारी की है.
<p style=”text-align: justify;”>स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि अगर किसी भी देश या विदेशी कंपनी ने ईरानी विमानों को ईंधन दिया, लैंडिंग सेवाएं मुहैया कराईं या उनके टिकट बेचे तो उन्हें अमेरिकी डॉलर और वैश्विक बैंकिंग प्रणाली से बाहर कर दिया जाएगा. यूएस का आरोप है कि ईरान की वाणिज्यिक एयरलाइंस सरकारी और सैन्य गतिविधियों, हथियारों और सैनिकों की आवाजाही में मदद कर रही हैं.
<p style=”text-align: justify;”>ईरान का दुनिया से हवाई संपर्क होगा खत्म!
<p style=”text-align: justify;”>गौरतलब है कि इस कड़े ‘सेकेंडरी सैंक्शन्स’ के डर से इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी फ्लाइ्ट्स की सर्विस ठप होने और ईरान का दुनिया से हवाई संपर्क लगभग कट जाने के आसार हैं.
अमेरिका की ओर से यह घोषणा यूएस ट्रेजरी डिपार्टमेंट के फैसले के बाद की गई है. यूएस ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने 8 सितंबर को 27 ईरानी एयरलाइंस को बैन करने का फैसला लिया था. यूएस ने ईरान की इन एयरलाइंस पर ईरानी सरकार और सैन्य गतिविधियों का समर्थन करने का आरोप लगाया है. अमेरिका का दावा है कि इन एयरलाइंस के जरिए हथियार, कर्मचारी और अवैध सामान की आवाजाही हो रही है.
यह भी पढ़ें- भारत को समुद्र में मिला गैस का बड़ा भंडार, ओडिशा में ONGC को मिली बड़ी कामयाबी
किन-किन एयरलाइंस पर लगेगा बैन?
अमेरिका की ओर से बैन के दायरे में आने वाली एयरलाइंस में..
ईरान एयर टूर
ईरान आसमान एयरलाइंस
केशम एयर
किश एयरलाइंस
सेपेहरान एयरलाइंस
और वारेश एयरलाइंस शामिल हैं.
बता दें कि यूएस ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने एयरलाइंस से जुड़ी तीन अनुमतियों को भी सस्पेंड कर दिया है, जो कुछ खास ओवरफ्लाइट्स और ईरान जाने वाली उड़ानों में यूएस में बने या अमेरिका के नियंत्रण वाले कमर्शियल विमानों के इस्तेमाल से संबंधित थीं. कहा जा रहा है कि विमानन सुरक्षा से जुड़े अनुरोधों की अलग-अलग समीक्षा की जाएगी.
यह भी पढ़ें- कहां जमा है मोदी के मंत्रियों की दौलत? आधी कैबिनेट को स्टॉक मार्केट नहीं है पसंद 
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *