<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा. मगर उससे पहले ही कुछ खिलाड़ियों के रिलीज होने की अटकलों ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है. खराब प्रदर्शन, खराब कप्तानी कुछ ऐसे पहलू हैं, जिनके कारण कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है. तो यहां ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जानिए, जो आईपीएल 2027 के ऑक्शन में उतरे तो उनपर 30 करोड़ रुपये की बोली भी कम पड़ सकती है.
<h4 style=”text-align: justify;”>हार्दिक पांड्या
<p style=”text-align: justify;”>इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हार्दिक पांड्या का है. 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को टीम की कमान सौंपी थी. अब तीन सीजन के बाद यह कहा जा सकता है हार्दिक को कप्तानी सौंपने का फैसला गलत साबित हुआ है. ऐसी अटकलें चरम पर हैं कि MI अगले सीजन से पहले हार्दिक को रिलीज कर सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>हार्दिक चाहे मुंबई टीम में बतौर कप्तान अच्छा ना कर पाए हों, लेकिन ये वही हार्दिक हैं जिन्होंने गुजरात टाइटंस को अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया था. बेशक हार्दिक एक विश्व स्तरीय ऑलराउंडर और कप्तान भी हैं. मुंबई से बाहर निकलने के बाद ऐसी कई टीम होंगी, जो हार्दिक को खरीदना चाहेंगी. इसलिए उनपर 30 करोड़ की बोली कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी.
<h4 style=”text-align: justify;”>ऋषभ पंत
<p style=”text-align: justify;”>ऋषभ पंत भी पिछले 2 सीजन बतौर कप्तान बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं. 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. 2025 और 2026 सीजन में लखनऊ लीग स्टेज में ही बाहर हो गई. संभावनाएं काफी अधिक हैं कि जो केएल राहुल के साथ हुआ, उसी तरह ऋषभ पंत को भी LSG मैनेजमेंट रिलीज कर सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली कैपिटल्स में बतौर कप्तान ऋषभ पंत का जीत प्रतिशत 54.64 का रहा था. इसलिए उन्हें खराब कप्तान तो बिल्कुल नहीं कहा जा सकता. वो किस दर्जे के खिलाड़ी हैं, यह अंतर्राष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी पूरी दुनिया देख चुकी है. इसलिए 2027 सीजन के ऑक्शन में एक बार फिर पंत पर बहुत ऊंची बोली लग सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”3 मैच बाकी, एक स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच जंग, जानें क्या है प्लेऑफ का ताजा समीकरण” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/ipl-2026-playoff-equation-explained-only-three-matches-left-rr-pbks-kings-dc-kkr-3134304″ target=”_self”>3 मैच बाकी, एक स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच जंग, जानें क्या है प्लेऑफ का ताजा समीकरण
<h4 style=”text-align: justify;”>निकोलस पूरन
<p style=”text-align: justify;”>निकोलस पूरन भी कई सारी टीमों के निशाने पर हो सकते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स पूरन को 21 करोड़ रुपये की सैलरी देती है, लेकिन आईपीएल 2026 सीजन में केवल एक अर्धशतक लगा पाए. अगर खराब प्रदर्शन के कारण LSG का मैनेजमेंट पूरन को रिलीज करता है तो उनके लिए ऑक्शन में खरीदारों की लाइन लग जाएगी. पूरन के पास कप्तानी का अनुभव है और सबसे खास बात यह कि वो मिडिल ओवरों में तेजी से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाते हैं. वहीं केवल एक खराब सीजन पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाज की प्रतिभा पर शक करना सही नहीं है. यही चीजें उन्हें नीलामी में बहुत बड़ी रकम दिला सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL इतिहास में किस टीम ने खेले सबसे ज्यादा प्लेऑफ मैच? टॉप-5 लिस्ट में नंबर-3 हैरान कर देगा” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/top-5-teams-with-most-playoff-matches-in-ipl-history-csk-mi-rcb-kkr-srh-3134343″ target=”_self”>IPL इतिहास में किस टीम ने खेले सबसे ज्यादा प्लेऑफ मैच? टॉप-5 लिस्ट में नंबर-3 हैरान कर देगा
Total views : 11461
Your IP Address : 216.73.217.1