रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · IST
Instagram WhatsApp Telegramलेखक: Adesh Gupta

कैनवा से चैटजीपीटी तक कई एप्स यूज करने में आई परेशानी: अमेरिका में आउटेज की बढ़ीं रिपोर्ट्स, जानें भारत का हाल

टेक्नोलॉजी 24 अक्टू॰ 2026 · 12:51 ISTलेखक: Adesh Gupta
कैनवा से चैटजीपीटी तक कई एप्स यूज करने में आई परेशानी: अमेरिका में आउटेज की बढ़ीं रिपोर्ट्स, जानें भारत का हाल

अमेरिका में कई लोकप्रिय ऐप्स और ऑनलाइन सेवाओं को लेकर यूजर्स की शिकायतें बढ़ी हैं। डाउनडिटेक्टर (Downdetector) पर Canva, ChatGPT, Reddit, Zoom और Microsoft 365 समेत कई प्लेटफॉर्म्स के काम न करने की रिपोर्टें सामने आई हैं। Discord और Cloudflare जैसी सेवाओं के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। गेमिंग, ऑनलाइन मीटिंग, डिजाइनिंग और ऑफिस के काम के लिए इन प्लेटफॉर्म्स पर निर्भर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कैनवा, चैटजीपीटी और रेडिट समेत कई एप्स पर शिकायतें डाउनडिटेक्टर के डैशबोर्ड के अनुसार, कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को लेकर यूजर्स की रिपोर्ट्स में अचानक बढ़ोतरी देखी गई। इनमें कैनवा, चैटजीपीटी, रेडिट, जूम, माइक्रोसॉफ्ट 365, डिस्कॉर्ड और क्लाउडफ्लेयर शामिल हैं। इसके अलावा एट्सी, फोर्टनाइट, स्क्वायर, क्रंचरोल, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और एपिक गेम्स स्टोर जैसी सेवाओं के बारे में भी शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल अलग-अलग कामों के लिए होता है। कैनवा पर डिजाइन तैयार किए जाते हैं, जबकि चैटजीपीटी का इस्तेमाल एआई से जवाब पाने और दूसरे कामों में किया जाता है। रेडिट पर यूजर्स पोस्ट, कमेंट और अलग-अलग समुदायों की सामग्री देखते हैं। वहीं, जूम और माइक्रोसॉफ्ट 365 ऑनलाइन मीटिंग और ऑफिस के काम में भूमिका निभाते हैं। यूजर्स को किस तरह की दिक्कतें आ सकती हैं? आउटेज की रिपोट्स के दौरान हर प्लेटफॉर्म पर परेशानी एक जैसी हो, यह जरूरी नहीं है। कुछ यूजर्स को वेबसाइट खोलने में दिक्कत आ सकती है, जबकि दूसरे लोगों के लिए किसी खास फीचर का काम करना बंद हो सकता है। कुछ ऐसी समस्याएं होती है... कैनवा: डिजाइन बनाने, इमेज एडिट करने या तैयार काम डाउनलोड करने में परेशानी हो सकती है। चैटजीपीटी: एआई चैटबॉट तक पहुंचने या जवाब पाने में दिक्कत आ सकती है। रेडिट: पोस्ट, कमेंट या फीड लोड होने में समस्या आ सकती है। जूम और माइक्रोसॉफ्ट 365: ऑनलाइन मीटिंग और ऑफिस से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। ध्यान रहे यह समस्याएं संभावित हैं। केवल आउटेज रिपोर्ट के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि हर यूजर को इन्हीं दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गेमिंग और बिजनेस सेवाओं पर भी रिपोर्ट्स शिकायतें केवल कामकाज और सोशल प्लेटफॉर्म्स तक सीमित नहीं हैं। डाउनडिटेक्टर की सूची में कई गेमिंग प्लेटफॉर्म्स से जुड़ी रिपोर्टें भी दिखाई दी हैं। इसके अलावा अमेरिकन एयरलाइंस, इंडीड, हिंज, ग्राइंडर, वॉटनोट और एंसेस्ट्री जैसे प्लेटफॉर्म्स के बारे में भी रिपोर्टें सामने आई हैं। हालांकि, इन सभी सेवाओं पर एक साथ या समान स्तर की परेशानी होने की पुष्टि सिर्फ इन रिपोर्टों से नहीं होती। क्या भारत में भी बंद हैं ये एप्स? फिलहाल, भारत में इन सेवाओं के बड़े पैमाने पर बंद होने की पुष्टि नहीं हुई है। यानी उपलब्ध रिपोट्स के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि भारत में भी सभी यूजर्स इन समस्याओं से प्रभावित हैं। हालांकि, किसी सेवा में देशभर में बड़ी रुकावट की रिपोर्ट न होने का मतलब यह नहीं है कि हर जगह सब कुछ सामान्य है। किसी खास यूजर, इंटरनेट कनेक्शन या नेटवर्क पर अलग से समस्या आ सकती है। स्थिति समय के साथ बदल भी सकती है। इसलिए अमेरिका में शिकायतें बढ़ने को सीधे भारत में आउटेज का प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए। आउटेज की पुष्टि कैसे करें? अगर कैनवा, चैटजीपीटी, जूम या कोई दूसरी सेवा काम नहीं कर रही है, तो यूजर्स कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। डाउनडिटेक्टर पर संबंधित सेवा की रिपोर्ट्स देखें। एप या वेबसाइट को दोबारा खोलकर जांचें। इंटरनेट कनेक्शन और दूसरे नेटवर्क पर सेवा की उपलब्धता जांचें। संबंधित कंपनी के आधिकारिक स्टेटस पेज पर अपडेट देखें।

स्रोत: मूल खबर पढ़ें

लेखक के बारे में

Adesh Gupta · News9 Nation के संपादक। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों का विश्लेषण और लाइव अपडेट।