बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 · IST
Instagram WhatsApp Telegramलेखक: Adesh Gupta

धर्मशाला: किराये के कमरे में फंदे पर लटकी मिली ग्यारहवीं की छात्रा, पुलिस ने शुरू की जांच

क्राइम 26 अक्टू॰ 2026 · 10:54 ISTलेखक: Adesh Gupta
धर्मशाला: किराये के कमरे में फंदे पर लटकी मिली ग्यारहवीं की छात्रा, पुलिस ने शुरू की जांच

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार को छात्रा का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका मंडी जिले के बल्ह तहसील क्षेत्र की रहने वाली थी। वह धर्मशाला के एक निजी स्कूल में जमा एक कक्षा में पढ़ती थी और यहां किराये के क्वार्टर में रह रही थी। छात्रा कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। सोमवार दोपहर 12:43 बजे क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला से पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने छात्रा के माता-पिता और गवाहों के बयान दर्ज किए। परिजनों और गवाहों ने मौत के संबंध में किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना धर्मशाला में बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

स्रोत: मूल खबर पढ़ें

लेखक के बारे में

Adesh Gupta · News9 Nation के संपादक। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों का विश्लेषण और लाइव अपडेट।