प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
<p style=”text-align: justify;”>इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस साल भी खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. आरसीबी के लिए लीग स्टेज खत्म हो चुका है. टीम ने 14 मैचों में 9 जीत के साथ पहले स्थान पर लीग स्टेज फिनिश किया. अब आरसीबी प्लेऑफ में क्वालीफायर-1 खेलेगी. हालांकि, इस मैच से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है. जैकेब बेथेल इंग्लैंड वापस लौट गए हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच के दौरान जैकब बेथेल की बाएं हाथ की उंगली में चोट लगी थी. मेडिकल जांच के बाद जैकब इंग्लैंड की आगामी टेस्ट सीरीज से पहले आगे की जांच के लिए इंग्लैंड लौटेंगे. फ्रेंचाइजी ने जैकब बेथेल के जल्द स्वस्थ होने और उनके रिहैब के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं.
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में कुल सात मैच खेले थे जैकेब बेथेल 
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि अपने हमवतन फिल साल्ट के चोटिल होने पर जैकेब बेथेल आरसीबी के लिए पारी का आगाज कर रहे थे. फिल साल्ट जब इंग्लैंड वापस लौट गए तो जैकेब बेथेल को मौका दिया गया. आईपीएल 2026 के सात मैचों में बेथेल ने 140.52 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए. चोटिल होने की वजह से ही बेथेल आरसीबी का आखिरी लीग मैच नहीं खेले थे. 
<h4 style=”text-align: justify;”>IPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैच 26 मई से शुरू हो जाएंगे. पहला क्वालीफायर मैच 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा. इसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. फिर न्यू चंडीगढ़ में ही 29 मई को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा. वहीं फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद के <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है.
<p style=”text-align: justify;”>पहला क्वालीफायर – 26 मई – धर्मशाला
एलिमिनेटर – 27 मई – न्यू चंडीगढ़
दूसरा क्वालीफायर – 29 मई – न्यू चंडीगढ़
फाइनल – 31 मई – अहमदाबाद
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें-
<p style=”text-align: justify;”>अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू, पंजाब ने जीता टॉस, लखनऊ की पहले बैटिंग; प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव
<p style=”text-align: justify;”>आज लखनऊ से जीती पंजाब, फिर भी प्लेऑफ में नहीं कर पाएगी क्वालीफाई, जानें क्या है समीकरण
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories