<p style=”text-align: justify;”>तमिल सिनेमा में अजीत कुमार और विजय दो ऐसे नाम हैं, जिनके फैंस की राइवलरी की चर्चा अक्सर होती रही है. दोनों एक्टर्स ने 90 के दशक में अपना करियर शुरू किया और तीन दशक में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे बन गए. लेकिन अब दोनों 12 सितंबर को ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन सर्किट में माइकलिन ले मैंस कप की रेस में दिखने वाले हैं लेकिन वहां दोनों एक दूसरे से कॉम्पिटिशन नहीं करने वाले हैं. 
<p style=”text-align: justify;”> अजित कुमार की रेस को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम विजय 
इस रेस में अजीत कुमार अपनी टीम अजीत रेडऐंट बाय विराज के लिए हिस्सा ले रहे हैं. वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय इस रेस में खास मेहमान के तौर पर शामिल होंगे और हरी झंडी दिखाकर रेस की शुरुआत करेंगे. रेस के आयोजकों ने खुद विजय के शामिल होने की जानकारी दी है.
<p style=”text-align: justify;”>यानी एक तरफ अजीत रेस ट्रैक पर अपनी कार दौड़ाएंगे और दूसरी तरफ विजय उसी रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. यही वजह है कि दोनों के फैंस के लिए यह सिर्फ एक स्पोर्ट्स इवेंट नहीं रह गया है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें: ’तुम डांस में बिल्कुल जीरो हो’, कटरीना कैफ को किसने मारा था ताना?
<p style=”text-align: justify;”>34 साल पुराने रिश्ते पर अजीत ने क्या कहा?
<p style=”text-align: justify;”>इस रेस से पहले अजीत कुमार से विजय के सिल्वरस्टोन पहुंचने को लेकर सवाल किया गया. अजीत ने इस पर खुशी जाहिर की और विजय के मुख्यमंत्री बनने की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात के लिए बेहद आभारी हूं कि विजय ने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर सिल्वरस्टोन आने का फैसला किया. हम दोनों ने पिछले 34 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक साथ काम किया है और उन्हें अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना मेरे लिए खुशी की बात है.’
<p style=”text-align: justify;”>फैंस की राइवलरी 
<p style=”text-align: justify;”>दोनों की फिल्मों और स्टारडम को लेकर फैंस अक्सर एक-दूसरे से भिड़ते रहे हैं. यहां तक कि दोनों के फैंस के लिए अलग-अलग नाम भी इस्तेमाल होते हैं. विजय के फैन्स को अनिल यानी गिलहरी, जबकि अजित के फैन्स को आमई यानी कछुआ कहा जाता है. यानी सालों से दोनों सुपरस्टार्स के फैंस के बीच ये मुकाबला चलता आया है कि आखिर कौन बड़ा स्टार है. ऐसे में विजय का अजीत की रेस में पहुंचना फैंस के लिए काफी अलग अनुभव रहेगा.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ ने घटाया वजन, पति शोएब इब्राहिम के नए व्लॉग में दिखा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि अजीत ने इस पूरे मौके को किसी राइवलरी के नजरिए से नहीं देखा. उन्होंने बातचीत का फोकस खेल और मोटरस्पोर्ट्स पर ही रखा.
<p style=”text-align: justify;”>अजीत कुमार चाहते हैं भारत में भी मोटरस्पोर्ट्स को बढ़ावा मिले
<p style=”text-align: justify;”>अजीत कुमार लंबे समय से भारत में मोटरस्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की बात करते रहे हैं. अप्रैल 2025 में ‘एंड्योरेंस इंफो’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मैं चाहता हूं कि क्रेवेंटिक जैसी इंटरनेशनल एंड्योरेंस रेसिंग चैंपियनशिप भारत में आए और देश में 24 घंटे की रेस आयोजित हो. इससे भारत को एंड्योरेंस रेसिंग में आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है.’
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, सितंबर 2026 में तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई में मोटर स्पोर्ट्स सिटी बनाने का ऐलान किया. इसके बाद अजीत ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विजय को धन्यवाद भी दिया और कहा कि तमिलनाडु सरकार का यह छोटा कदम भारतीय मोटरस्पोर्ट्स के लिए बड़ी छलांग साबित हो सकता है.
Total views : 14996
Your IP Address : 216.73.216.217