<p style=”text-align: justify;”>इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने जब से संन्यास लिया है, तब से ही उनकी वापसी की भी चर्चा हो रही है. अब स्टोक्स की वापसी का सवाल सीधा नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग से पूछा गया है. फ्लेमिंग से पूछा गया कि क्या इंग्लैंड अब बेन स्टोक्स को संन्यास से वापस आने के लिए कहेगा? जानें उन्होंने इसका जवाब क्या दिया. 
<p style=”text-align: justify;”>इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच स्टीफन फ्लेमिंग का कहना है कि अगले साल की एशेज सीरीज से पहले पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस लेने के लिए कहना गलत होगा. जून में ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड से मिली हार के दौरान स्टोक्स ने नाटकीय ढंग से अपने इंटरनेशनल करियर पर विराम लगा दिया. इस सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हार का सामना भी करना पड़ा. 
<p style=”text-align: justify;”>35 साल के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने संन्यास के बाद अपनी काउंटी टीम डरहम के लिए खेलना जारी रखा है. वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए भी खेलते दिखेंगे. पर फ्लेमिंग, जो इंग्लैंड पहुंचने के तुरंत बाद स्टोक्स से मिले थे, उन्होंने स्टोक्स की वापसी को नकार दिया है. 
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल में लंबे वक्त तक चेन्नई सुपर किंग्स के कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच बने हैं. उन्होंने कहा, “मैं डरहम गया और बेन स्टोक्स से बात की, जो अच्छी बात थी. वह बहुत खुश है और अपने फैसले से पूरी तरह संतुष्ट लग रहा था. मैंने बेन के साथ काफी काम किया है. हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है. वह अपने काम से बहुत खुश और सहज दिखते हैं.”
<p style=”text-align: justify;”>बीबीसी से बात करते हुए फ्लेमिंग ने जोर देकर कहा कि वे स्टोक्स से अपना फैसला बदलने के लिए नहीं कहेंगे. उन्होंने कहा, “मैं उनके फैसले का बहुत सम्मान करता हूं. इसे पलटने और इस पर सवाल उठाने की कोशिश करना गलत है.”
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- 
<p style=”text-align: justify;”>भाई-भाई हैं निकोलस पूरन और कामिल पूरन? जानें दोनों के बीच क्या है रिश्ता
Total views : 15685
Your IP Address : 216.73.217.50