<p style=”text-align: justify;”>भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा. 23 अगस्त से शुरू हो रहे इस मैच में रवींद्र जडेजा एक अनोखा आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बनेंगे. ये सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट है, पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रनों से जीत दर्ज की थी. जडेजा ने उस मैच में कुल 4 विकेट लिए थे.
<p style=”text-align: justify;”>सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर भारत ने इससे पहले 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 3 जीते हैं और 2 हारे हैं. 5 मैच ड्रा हुए हैं. पिछली बार जब इस ग्राउंड पर दोनों टीमें आमने सामने हुई थी, तब भारत ने पारी और 53 रनों से जीत दर्ज की थी. रवींद्र जडेजा ने उस मैच में कुल 7 विकेट लिए थे, और 70 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने दूसरी पारी में फाइव विकेट हॉल किया था.
<h3 style=”text-align: justify;”>ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे जडेजा
<p style=”text-align: justify;”>रविवार को प्लेइंग 11 में शामिल होते ही रवींद्र जडेजा इतिहास रचेंगे. वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए 50 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे. उन्होंने अभी तक 49 मैच खेले हैं. सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली हैं, जो पिछले साल टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>तीसरे स्थान पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं, जो इस सीरीज का हिस्सा हैं. रविवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहा दूसरा टेस्ट उनका WTC का 47वां मैच होगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
<p style=”text-align: justify;”>ओवरऑल लिस्ट देखें तो WTC में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी जो रुट हैं. इंग्लैंड के कप्तान रुट ने कुल 78 टेस्ट खेले हैं. दूसरे नंबर पर बेन स्टोक्स हैं, जिन्होंने 64 टेस्ट खेले. स्टोक्स संन्यास ले चुके हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
<h3 style=”text-align: justify;”>भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट का लाइव प्रसारण कहां?
<p style=”text-align: justify;”>भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट रविवार, 23 अगस्त से शुरू हो रहा है. भारतीय समयनुसार टॉस सुबह 9:30 बजे होगा, मैच 10 बजे से शुरू होगा. लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. सोनी लिव एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
Total views : 14168
Your IP Address : 216.73.216.243