<p style=”text-align: justify;”>इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान टीम नए बदलावों के साथ उतरी थी. यहां तक कि सरफराज अहमद को हटाकर माइक हेसन टेस्ट कोच बने थे. हेसन को कोचिंग देने पर भी पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है. पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने तो माइक हेसन को ‘इंडियन एजेंट’ तक करार दे दिया. उन्होंने बिना नाम लिए माइक हेसन के लिए कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए वफादार नहीं हैं.
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल पाकिस्तान और इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जा रहा है. कोच और कई सारे खिलाड़ी बदलने के बाद भी पाक टीम पहली पारी में 133 रनों पर सिमट गई. सैम अयूब तो खाता तक नहीं खोल पाए. हालांकि रजाउल्लाह ने प्रभावित किया और अपने पहले ही मैच में जो रूट सहित 2 बल्लेबाजों को आउट किया.
<h4 style=”text-align: justify;”>लॉयल नहीं है… जो भी IPL से आया है
<p style=”text-align: justify;”>पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने माइक हेसन की पाकिस्तान क्रिकेट के प्रति वफादारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “किसी भी विदेशी कोच का लॉयलटी फैक्टर बहुत अहम होता है. मैं जब बॉब वूल्मर की बात करता हूं तो जानता हूं कि वे बहुत वफादार थे. मैं किसी पर इल्जाम नहीं लगा रहा, लेकिन जो कोच IPL से आया है उसपर हमेशा संदेह रहेगा.”
<p style=”text-align: justify;”>राशिद लतीफ ने मिकी आर्थर समेत कई अन्य कोचों के नाम लिए और आर्थर के प्रोफेशनल रवैये की जमकर तारीफ की. आरोपों की लिस्ट बहुत लंबी है और लतीफ जो बोल रहे थे, वह उनकी भारत के प्रति मानसिकता को भी उजागर करता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वाले भारत को रोकते हैं, ब्लॉक करते हैं लेकिन PCB ने उन्हीं का कोच ले लिया है फिर चाहे हेसन का पासपोर्ट कहीं का भी हो. लतीफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक किसी को सच्चाई का अंदाजा होगा, वह सब कुछ खा गया होगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”6 अक्टूबर को होगी हार्दिक पांड्या की वापसी, BCCI ने दी खुशखबरी” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/hardik-pandya-return-date-revealed-set-to-play-india-a-vs-australia-a-one-day-series-after-bcci-announcement-3186815″ target=”_self”>6 अक्टूबर को होगी हार्दिक पांड्या की वापसी, BCCI ने दी खुशखबरी
<h4 style=”text-align: justify;”>मैंने किसी का नाम नहीं लिया
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल राशिद लतीफ, नौमान नियाज के साथ चर्चा कर रहे थे. इंटरव्यू के होस्ट नियाज ने इस पूरी बातचीत के दौरान माइक हेसन का नाम लिया, तब राशिद लतीफ तुरंत बोल उठे – मैंने किसी का नाम नहीं लिया है. हालांकि उनके चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट सब बयां कर रही थी.
This is a former Pakistani test cricketer (Rashid Latif) calling Mike Hesson an Indian Agent indirectly via an unintelligent word salad. He is such a coward that he uses Dr Nauman Niaz to wiggle out by saying we have no evidence, we’re just thinking out loud while he spews his… pic.twitter.com/1X2pGqjSjY
— कुशल मेहरा (@kushal_mehra) September 10, 2026
<h4 style=”text-align: justify;”>वफादारी चेक करो
<p style=”text-align: justify;”>राशिद लतीफ के कड़वे बोल यहीं नहीं थमे, उन्होंने यह तक कहा कि जब भी पाकिस्तान टीम में कोई विदेशी कोच आए उसकी वफादारी चेक करवा ली जाए. उन्होंने कहा, “मैं ये नहीं बोल रहा कि वह लॉयल नहीं होगा, लॉयल तो होगा लेकिन यह चीजें चेक करवा ली जाएं तो बेहतर होगा, उनकी हिस्ट्री पता करनी चाहिए. कनेक्शन तो होगा ना वहां पर.”
<p style=”text-align: justify;”>माइक हेसन पहले से पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम के हेड कोच हैं. जब पाक टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से बुरी तरह पिछड़ रही थी, तब PCB ने सबको चौंकाते हुए सरफराज अहमद को टेस्ट टीम के हेड कोच पद से हटा दिया और माइक हेसन को उनकी जगह इंग्लैंड भेज दिया.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/pakistan-u19-cricket-team-security-concern-in-england-masked-protesters-surrounded-team-hotel-3186847″ target=”_self”>पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप
Total views : 14840
Your IP Address : 216.73.216.217