<p style=”text-align: justify;”>मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में गेंद से कहर बरपाया. उन्होंने पहली पारी में अकेले 6 विकेट चटकाए, जिससे बांग्लादेश की पूरी टीम मात्र 64 रनों पर ऑल आउट हो गई. स्टार्क ने 10 ओवरों में 12 रन देकर 6 विकेट लिए, इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में विकेटों के मामले में डेल स्टेन को पछाड़ते हुए टॉप-10 में जगह बना ली है.
<p style=”text-align: justify;”>मिचेल स्टार्क के आलावा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए, एक विकेट जोश हेजलवुड के नाम रहा. स्टार्क के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 441 विकेट हो गए हैं, वह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन से आगे निकल गए हैं. स्टेन ने अपने टेस्ट करियर में 439 विकेट लिए थे.
<h3 style=”text-align: justify;”>टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)- 800 विकेट
शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)- 708 विकेट
जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)- 704 विकेट
अनिल कुंबले (भारत)- 619 विकेट
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)- 604 विकेट
नैथन ल्योन (ऑस्ट्रेलिया)- 568 विकेट
ग्लेन मैकग्रा (ऑस्ट्रेलिया)- 563 विकेट
रविचंद्रन अश्विन (भारत)- 537 विकेट
कोर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज)- 519 विकेट
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 441 विकेट
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
<p style=”text-align: justify;”>बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट की बात करें तो पहले दिन कुल 18 विकेट गिरे. बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों पर सिमट गई थी. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के भी 8 विकेट गिर चुके थे. हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने 165 रन बना लिए हैं और अभी 101 रन आगे हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, कैमरून ग्रीन अर्धशतक लगाकर (51) नाबाद हैं जो दूसरे दिन पारी को आगे बढ़ाएंगे. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के भी 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
<p style=”text-align: justify;”>सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है, पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. पहली बार था जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीता हो.
Total views : 14168
Your IP Address : 216.73.216.243