थोक महंगाई में फिर आया उछाल, अगस्त में 9.92% पहुंची, पेट्रोल-गैस ने बढ़ाई तपिश
<p style=”text-align: justify;”>वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 सितंबर को अगस्त 2026 के थोक मूल्य सूचकांक यानी WPI के आंकड़े जारी किए. अगस्त में थोक महंगाई 9.92% रही जबकि जुलाई में ये 9.78% थी. अब थोक महंगाई का ये आकंड़ा आपकी जेब पर क्या असर करेगा, ये समझने वाली बात है. क्या बाजार में हर सामान 10% महंगा हो गया है? और अगर WPI इतनी ज्यादा है तो इसका असर हमें अपनी जेब पर क्यों नहीं दिखता? 
<p style=”text-align: justify;”>क्या है WPI?
<p style=”text-align: justify;”>WPI यानी थोक मूल्य सूचकांक. आसान भाषा में कहें तो यह उस कीमत का हिसाब है, जिस पर सामान थोक बाजार में बिकता है यानी फैक्ट्री से सामान निकलने के बाद जब वह बड़े व्यापारी या दुकानदार तक पहुंचता है उस समय उसकी कीमत में कितना बदलाव हुआ है ये WPI उसे बताता है. WPI वह कीमत नहीं है जो आप दुकान पर जाकर चुकाते हैं. दुकान पर ग्राहक जिस कीमत पर सामान खरीदता है उसकी तस्वीर CPI से मिलती है.
<p style=”text-align: justify;”>एक और फर्क है. WPI में सर्विसेज शामिल नहीं होतीं यानी स्कूल की फीस, डॉक्टर की फीस, किराया या मोबाइल रिचार्ज जैसी चीजें WPI में नहीं आतीं. इसमें मुख्य रूप से सामान की कीमतें देखी जाती हैं, जैसे अनाज, सब्जियां, पेट्रोलियम, स्टील, सीमेंट, कपड़ा, केमिकल और दूसरी चीजें.
<p style=”text-align: justify;”>16 रुपये सस्ती हुई चीनी, 22 दिनों में बड़ी गिरावट; अब क्या है रेट?
<p style=”text-align: justify;”>9.92% का मतलब क्या है?
<p style=”text-align: justify;”>अगस्त में WPI महंगाई 9.92% रही. इसका मतलब यह नहीं है कि हर सामान 9.92% महंगा हो गया. इसका सीधा मतलब है कि अगस्त 2025 के मुकाबले अगस्त 2026 में WPI में शामिल सामानों की कीमतों में औसतन 9.92% की बढ़ोतरी हुई. इसे ऐसे समझिए कि अगर कोई सामान पिछले साल थोक में 100 रुपये का था तो औसत बढ़ोतरी के हिसाब से अब उसकी कीमत करीब 110 रुपये हो सकती है. लेकिन हर सामान की कीमत एक जैसी नहीं बढ़ती. कुछ चीजें ज्यादा महंगी होती हैं कुछ कम और कुछ के दाम घट भी सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>आखिर महंगाई इतनी बढ़ी क्यों?
<p style=”text-align: justify;”>इसमें सबसे बड़ा रोल पावर पेट्रोल का है. अगस्त में इस कैटेगरी की महंगाई 22.93% रही जबकि जुलाई में यह 20.05% थी. इसके अंदर पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतें पिछले साल के मुकाबले 38.48% बढ़ीं. वहीं कच्चा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में 34.41% की बढ़ोतरी हुई यानी पेट्रोलियम से जुड़ी कीमतों ने थोक महंगाई को काफी ऊपर खींचा है.
<p style=”text-align: justify;”>खाने-पीने की चीजों में भी बढ़ोतरी
<p style=”text-align: justify;”>दूसरा बड़ा दबाव फूड से आया है. फूड इंडेक्स की महंगाई अगस्त में 7.05% रही जबकि जुलाई में यह 6.65% थी. वहीं तैयार खाद्य उत्पाद की महंगाई 9.65% रही. मतलब खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ उनसे तैयार होने वाले पैक्ड और प्रोसेस्ड प्रोडक्ट्स पर भी कीमत का दबाव बना हुआ है.
<p style=”text-align: justify;”>हर चीज महंगी नहीं हुई
<p style=”text-align: justify;”>यह भी समझना जरूरी है कि WPI का पूरा 9.92% सिर्फ महंगी होती चीजों की वजह से नहीं है. कुछ केटेगरी में राहत भी मिली है. प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई जुलाई के 8.52% से घटकर अगस्त में 7.76% हो गई. नॉन-फूड आर्टिकल में यह 17.66% से घटकर 14.79% और खनिज में 13.28% से घटकर 8.24% रह गई. वहीं बिजली की महंगाई -1.73% और कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान की -0.47% रही यानी इन केटेगरी में कीमतें पिछले साल के मुकाबले कम रही हैं.
<p style=”text-align: justify;”>क्यों अब आपका खाता अचानक फ्रीज कर सकता है बैंक? RBI के क्या हैं निर्देश
<p style=”text-align: justify;”>मार्च में 4% अब करीब 10% कैसे?
<p style=”text-align: justify;”>यहां कहानी थोड़ी मजेदार है. मार्च 2026 में WPI महंगाई सिर्फ 3.98% थी. इसके बाद अप्रैल में यह 8.36%, मई में 9.88%, जून में 9.97% और अगस्त में 9.92% हो गई यानी कुछ ही महीनों में थोक महंगाई करीब 4% से बढ़कर लगभग 10% के लेवल पर पहुंच गई. इसमें एक बड़ा कारण बेस इफेक्ट भी है.
<p style=”text-align: justify;”>इसे बहुत आसान तरीके से समझिए. महंगाई की तुलना पिछले साल की कीमतों से होती है. अगर पिछले साल कीमतें बहुत कम थीं तो इस साल कीमतों में सामान्य बढ़ोतरी भी तुलना करने पर काफी बड़ी दिखाई दे सकती है. पिछले साल अप्रैल से अगस्त के बीच WPI महंगाई औसतन -0.20% थी. इसके मुकाबले इस साल अप्रैल से अगस्त के बीच औसत महंगाई करीब 9.56% रही. इसलिए इस बार के बड़े आंकड़े में मौजूदा कीमतों के साथ-साथ पिछले साल का लो बेस भी बड़ी भूमिका निभा रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>आपकी जेब पर असर क्या होगा?
<p style=”text-align: justify;”>WPI का असर सीधे आपकी जेब पर नहीं पड़ता लेकिन इसका असर बाद में जरूर आ सकता है. मान लीजिए किसी कंपनी के लिए पेट्रोल, स्टील, कैमिकल्स या दूसरा रॉ मटेरियल महंगा हो गया. इससे उस कंपनी की लागत बढ़ जाएगी. कुछ समय तक कंपनी खुद इस बढ़ी हुई लागत को संभाल सकती है लेकिन अगर लागत लगातार ज्यादा रहती है तो कंपनी अपने प्रोडक्ट की कीमत बढ़ा सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>यानी आसान भाषा में थोक कीमत बढ़ी तो कंपनी की लागत बढ़ी और कंपनी ने प्रोडक्ट महंगा किया, फिर कुछ समय बाद खुदरा भाव बढ़ सकती है. इसलिए WPI को आने वाली कीमत दबाव का एक संकेत माना जाता है.
<p style=”text-align: justify;”>फिर WPI 9.92% है तो बाजार में हर चीज 10% महंगी क्यों नहीं?
<p style=”text-align: justify;”>क्योंकि WPI और CPI अलग-अलग चीजों का हिसाब लगाते हैं. WPI में थोक भाव पर सामान की कीमतें देखी जाती हैं, जबकि CPI उस कीमत को देखता है जिसका असर आम उपभोक्ता की खरीदारी पर पड़ता है. इसके अलावा कंपनियां थोक लागत बढ़ने के तुरंत बाद अपने प्रोडक्ट्स के दाम नहीं बढ़ातीं. प्रतिस्पर्धा, डिमांड और अपनी मार्जिन को देखते हुए वे कुछ समय तक बढ़ी हुई लागत खुद भी उठा सकती हैं. इसलिए WPI 9.92% होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपके घर का हर सामान 9.92% महंगा हो गया है.
<p style=”text-align: justify;”>अगस्त का WPI आंकड़ा अभी अस्थायी है. यानी यह आखिरी आंकड़ा नहीं है. अभी 84.4% महत्व-आधारित उत्तर के आधार पर डेटा तैयार हुआ है आगे और डेटा आने पर इसमें बदलाव हो सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>क्यों अब आपका खाता अचानक फ्रीज कर सकता है बैंक? RBI के क्या हैं निर्देश
<p style=”text-align: justify;”>अब आगे क्या देखना होगा?
<p style=”text-align: justify;”>अब नजर सितंबर के WPI आंकड़ों पर होगी जो 14 अक्टूबर 2026 को जारी होंगे. तब पता चलेगा कि पेट्रोलियम उत्पाद और दूसरे महंगे रॉ मटेरियल की वजह से बना कीमत दबाव आगे भी बना रहता है या कम होने लगता है. कुल मिलाकर 9.92% का आंकड़ा आपकी जेब में सीधे 10% की महंगाई नहीं बताता लेकिन यह जरूर संकेत दे रहा है कि थोक बाजार में कीमतों का दबाव अभी काफी ज्यादा है. अगर यह दबाव लंबे समय तक बना रहा, तो इसका असर धीरे-धीरे कुछ प्रोडक्ट्स की खुदरा भाव पर भी दिखाई दे सकता है.
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *