<p style=”text-align: justify;”>’मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भौकाल मचाए हुए है. फिल्म की रिलीज से पहले उम्मीद नहीं थी कि ये इतना धांसू परफॉर्म करेगी. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने इसका इतना फायदा कराया है कि ये फिल्म वीकडेज में भी बढ़िया कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘मिर्जा पुर द मूवी’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
<p style=”text-align: justify;”>’मिर्जापुर द मूवी’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
<p style=”text-align: justify;”>’मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस क्राइम थ्रिलर ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार शुरुआत की थी और पहले दिन 25.75 करोड़ की कमाई की थी. फिर दूसरे ही दिन ये 32 करोड़ कमाकर 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर गई. तीसरे दिन इसने और तेजी दिखाई और 36 करोड बटोर कर इसने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया था. इसके बाद वीकडेज में भी इसने अपनी रफ्तार बरकार रखी हालांकि कमाई में उतार-चढ़ाव भी देखा गया. जहां इसने चौथे दिन 16 करोड़ कमाए तो 5वें दिन 15.65 करोड़ और 6ठे दिन 12.55 करोड़ कमाए.
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 10 करोड़ की कमाई की है.
इसी के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 147.95 करोड़ रुपये हो गई है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें:-आ गया ‘हैवान’ का फर्स्ट रिव्यू, अक्षय कुमार की दमदार एक्टिंग
<p style=”text-align: justify;”>’मिर्जापुर द मूवी’ ने 7दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
’मिर्जापुर द मूवी’ की लागत 90 करोड़ बताई जा रही है. वहीं इस फिल्म ने रिलीज के 7 दिनों में 147.95 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसे में इसने 57.95 करोड़ का रिटर्न हासिल कर लिया है जो कि प्रतिशत में 64.39% प्रॉफिट है. अब ये 200 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. फिल्म की रफ्तार देखते हुए पूरी उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक ‘मिर्जापुर द मूवी’ इस आंकड़े को भी छू लेगी.
<p style=”text-align: justify;”>’मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में
’मिर्जापुर द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार और रवि किशन रसिका दुगग्ल, सोनल चौहान सहित कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. ये ओटीटी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बेस्ड है. 
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें:-सूर्या की ‘विश्वनाथ एंस सन्स’ नहीं हो पाई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन
Total views : 14841
Your IP Address : 216.73.216.217