<p style=”text-align: justify;”>शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर पैसों की जमकर बारिश हुई. ‘हनुमान अंश’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रख है. फिल्म रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. फैंस इस फिल्म को बहुत प्यार दे रहे हैं. वहीं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘मंदादी’ जैसी फिल्मों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए नजर डालते हैं बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को कौनसी फिल्म आगे निकली.
<p style=”text-align: justify;”>’हनुमान अंश’ निकली आगे
<p style=”text-align: justify;”>सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने सातवें शनिवार को 9.75 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 7,119 शोज मिले और 30 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने इंडिया में टोटल 258.13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ग्रॉस 304.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 329.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 24.50 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म में नीम करौली बाबा की आधात्यमिक जर्नी दिखाई गई है.
<p style=”text-align: justify;”>फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. फल्म में शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं. शुरू में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा था. लेकिन फिर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म ने धमाका कर दिया.
<p style=”text-align: justify;”>मिर्जापुर: द मूवी का कलेक्शन
फिल्म ने शनिवार को 4.5 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 4,345 शोज मिले और 23 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 210.70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म ने ग्रॉस 250.94 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने 302.19 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म अब 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जीतेंद्र कुमार, रवि किशन, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, श्वेता त्रिपाठी जैसे स्टार्स नजर आए हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें- <a title=”हॉलीवुड फिल्म का धमाका, दो दिन में किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन” href=”https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/resident-evil-box-office-collection-day-2-zach-cregger-movie-good-response-3191324″ target=”_self”>हॉलीवुड फिल्म का धमाका, दो दिन में किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
’मंदादी’ का बॉक्स ऑफिस
<p style=”text-align: justify;”>फिल्म ने शनिवार को 6.55 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 3693 शोज मिले और 34 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने तमिल भाषा में 5.70 करोड़ की कमाई की. वहीं तेलुगू में 85 लाख कमाए. फिल्म ने नेट 67.55 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं 79 करोड़ ग्रॉस कमाए.
<p style=”text-align: justify;”>’दायरा’ ने शनिवार को किया इतना कलेक्शन
<p style=”text-align: justify;”>’दायरा’ ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 2,062 शोज मिले और 18 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 2.60 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने 3.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन पुलिस अफसर के रोल में दिखे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>’रेजिडेंट ईविल’ को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
<p style=”text-align: justify;”>इस हॉलीवुड फिल्म ने दूसरे दिन 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने 3.20 करोड़ कमाए. फिल्म को 4,310 शोज मिले और 19.2 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 5.80 करोड़ का बिजनेस किया.
<p style=”text-align: justify;”>’वाइब’ का कलेक्शन
<p style=”text-align: justify;”>’वाइब’ की बात करें तो फिल्म ने शनिवार को 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 2,979 शोज मिले और 21 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म में कुणाल खेमू लीड रोल में हैं. उन्होंने ही फिल्म को डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में प्रीति जिंटा भी नजर आई हैं. फिल्म में कॉमेडी का डोज है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें- <a title=”कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के सलमान खान, बोले- जब फिर से फिल्मों में आएंगी फिट हो जाएंगी” href=”https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/salman-khan-defend-katrina-kaif-slammed-social-media-trolls-for-body-shaming-3191276″ target=”_self”>कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के सलमान खान, बोले- जब फिर से फिल्मों में आएंगी फिट हो जाएंगी
Total views : 15780
Your IP Address : 216.73.217.50