साइंस की किताब में जुड़ने वाला था ऋतिक रोशन का नाम, एक्टर ने खुद बताया पूरा किस्सा
<p style=”text-align: justify;”>आमतौर पर स्कूल की साइंस की किताबों में साइंटिस्ट्स के नाम और उनके काम से जुड़े उदाहरण देखने को मिलते हैं, फिल्मी सितारों के नहीं. लेकिन ऋतिक रोशन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जिसमें एक स्कूल बोर्ड बच्चों की पढ़ाई को दिलचस्प बनाने के लिए किताब में उनका नाम शामिल करना चाहता था.
<p style=”text-align: justify;”>सुनने में ये बात अजीब जरूर लगती है, लेकिन बोर्ड का मकसद बच्चों की दिलचस्पी बढ़ाना था. ऋतिक रोशन ने खुद कॉफी विद करण के एक एपिसोड में इस पुराने किस्से का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जब वह कलकत्ता में थे, तब उन्हें एक स्कूल बोर्ड की तरफ से मैसेज मिला था.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढें: शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
<p style=”text-align: justify;”>ऋतिक रोशन ने बताया क्या था पूरा किस्सा?
<p style=”text-align: justify;”>ऋतिक ने करण जौहर से बातचीत में कहा, ‘मैं एक बार कोलकाता में था, तब मुझे स्कूल बोर्ड से एक मैसेज मिला कि वो किताबों में मेरा नाम जोड़ना चाहते हैं, ताकि बच्चे इसमें रुचि दिखाएंगे और उन्हें याद करने में मदद होगी.’
<p style=”text-align: justify;”>ऋतिक ने उदाहरण भी बताया. बच्चों से पूछा जा सकता था कि ऋतिक रोशन के शरीर में सबसे लंबी हड्डी कौन सी है?
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढें: 5 फिल्मों ने बदली एटली की पहचान, ‘राजा रानी’ से ‘जवान’ तक ऐसा रहा सफर
<p style=”text-align: justify;”>2000 में फिल्मी दुनिया में रखा कदम
<p style=”text-align: justify;”>ऋतिक रोशन ने साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर शुरुआत की थी. फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल नजर आई थीं. पहली ही फिल्म से ऋतिक की पहचान एक बड़े स्टार के तौर पर होने लगी. कुछ लोगों का कहना है कि इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया.
<p style=”text-align: justify;”>इसके बाद उन्होंने अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया. ‘कोई… मिल गया’, ‘कृष’, ‘लक्ष्य’, ‘जोधा अकबर’, ‘गुजारिश’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के रोल्स निभाए.  
<p style=”text-align: justify;”>अब इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे ऋतिक
<p style=”text-align: justify;”>काम की बात करें तो ऋतिक रोशन अब फिल्मी पर्दे के साथ-साथ ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखने की तैयारी में हैं. वह ‘स्टॉर्म’ नाम के प्रोजेक्ट से बतौर प्रोड्यूसर ओटीटी की शुरुआत करने वाले हैं. इस प्रोजेक्ट में पार्वती थिरुवोथु, अलाया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, ररमा शर्मा और सबा आजाद अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.
<p style=”text-align: justify;”>‘स्टॉर्म’ के डायरेक्टर अजितपाल सिंह हैं. अजितपाल इससे पहले ‘तब्बार’ जैसी सीरीज के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा ऋतिक को ‘कृष 4’ में एक बार फिर कृष्णा मेहरा के रोल में देखने की उम्मीद है.
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *