<p style=”text-align: justify;”>राहुल गांधी ने बिहार की राजधानी पटना में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए सवाल पूछा है. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर एनएसयूआई के एक पोस्ट को रिपोस्ट किया है, जिसमें पुलिस इस प्रदर्शन के बीच बच्चे को गिरफ्तार करके ले जा रही है.
<p style=”text-align: justify;”>राहुल ने अपने बयान में पूछा है कि बिहार के छात्रों का सवाल बहुत सीधा है. भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी क्यों हुई है? पेपर लीक के आरोपों पर कार्रवाई क्यों नहीं? और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कबतक चलता रहेगा? 
<p style=”text-align: justify;”>BPSC का विवाद आज का नहीं है, छात्रों को हिरासत में ले रही पुलिस: राहुल गांधी
<p style=”text-align: justify;”>राहुल ने अपने पोस्ट में बीपीएसएसी एग्जाम के मुद्दे को उठाते हुए कहा, ‘BPSC की परीक्षाओं का विवाद आज का नहीं है. छात्र लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, देरी और पारदर्शिता को लेकर सड़कों पर हैं. पर सरकार जवाब देने के बजाय कर क्या रही है? लाठी और वॉटर कैनन चला रही है. छात्रों को हिरासत में ले रही है. सीवान में तो प्रदर्शनकारियों पर AK 47 द्वारा गोलीबारी तक सामने आई.'
बिहार के छात्रों का सवाल बहुत सीधा है – भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी क्यों? पेपर लीक के आरोपों पर कार्रवाई क्यों नहीं? और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कब तक?
BPSC की परीक्षाओं का विवाद आज का नहीं है। छात्र लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, देरी और पारदर्शिता को लेकर… https://t.co/RwZPlxJHxB
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 26, 2026
<p style=”text-align: justify;”>’यह सिर्फ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल नहीं, बीजेपी की मानसिकता पर है'
उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ पुलिस की कार्रवाई का सवाल नहीं. यह उस BJP सरकार की मानसिकता का सवाल है, जिसके पास जवाब नहीं हैं - इसलिए वह पुलिस को जवाबदेही से बचने का हथियार बना रही है. BJP सरकार यह समझ ले – लाठी से सवाल नहीं रुकते. डराकर किसी का भविष्य नहीं छीना जा सकता. बिहार के छात्र सवाल पूछते रहेंगे। और अब सिर्फ जवाब नहीं – जवाबदेही चाहिए.'
<p style=”text-align: justify;”>वीडियो में छोटे बच्चे को ले जाती नजर आई पुलिस
बच्चे को हिरासत में लेने वाला वीडियो NSUI ने शेयर किया है. इसके पोस्ट में लिखा है कि इन चोरों के खिलाफ इस देश के पांच साल के नन्हें बच्चे भी खड़े हो गए. 
इन चोरों के ख़िलाफ़ इस देश के पाँच साल के नन्हे बच्चे भी खड़े हो गए है।🔥
और चोरों की पुलिस उन्हें हिरासत में ले रही है, 
लेकिन असली पेपर चोर आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 
शर्मनाक! 🚨 pic.twitter.com/RTmctGb5t4
— NSUI (@nsui) August 25, 2026
<p style=”text-align: justify;”>NSUI ने कहा, ‘असल चोरों की पुलिस उन्हें हिरासत में ले रही है. लेकिन असली पेपर चोर आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. शर्मनाक!'
Total views : 14199
Your IP Address : 216.73.216.215