<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में कई रिकॉर्ड कायम हुए. रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली और सुनील नरेन जैसे दिग्गज भी शामिल रहे. इसके अलावा कुछ टीम रिकॉर्ड भी देखने को मिले. यहां आपको 19वें सीजन के 10 सबसे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे. 
<h3 style=”text-align: justify;”>1-विराट कोहली (9000 रन)
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल के इतिहास में <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में 9 हजार रनों का आंकड़ा पार किया. इसके साथ कोहली 9 शतक लगाने वाले भी पहले बल्लेबाज हैं. 
<h3 style=”text-align: justify;”>2- सुनील नरेन (200 मैच)
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले सुनील नरेन टूर्नामेंट के इतिहास में बतौर विदेशी 200 से ज्यादा मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं. इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड 189 मैचों के साथ दूसरे पायदान पर हैं. 
<h3 style=”text-align: justify;”>3- सबसे बड़ा रन चेज 
<p style=”text-align: justify;”>इस सीजन पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज करने का रिकॉर्ड कायम किया. इससे पहले भी यह रिकॉर्ड पंजाब के नाम पर ही दर्ज था. इस दफा पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 264/4 रन बनाते हुए जीत दर्ज की थी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>4- मोहम्मद शमी, पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट 
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले मोहम्मद शमी नंबर-1 पर आ चुके हैं. शमी 6 बार यह कमाल कर चुके हैं. लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद जोफ्रा आर्चर ने 5 बार पहली गेंद पर विकेट लिया है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>5- सभी 10 टीमों के खिलाड़ियों ने जड़े शतक 
<p style=”text-align: justify;”>यह पहला ऐसा सीजन था कि जब सभी 10 टीमों के खिलाड़ियों ने कम से कम 1-1 शतक लगाया. 
<h3 style=”text-align: justify;”>6- सभी 10 टीमों के भारतीय कप्तान
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में पहली बार ऐसा हुआ कि जब सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी रहे. टूर्नामेंट की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस नहीं आ सके थे, जिनकी जगह ईशान किशन ने कुछ मैचों में टीम की कमान संभाली थी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>7- वैभव सूर्यवंशी (500+ रन)
<p style=”text-align: justify;”>वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में 500 रन का आंकड़ा पार करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. 
<h3 style=”text-align: justify;”>8- वैभव सूर्यवंशी (सबसे ज्यादा छक्के)
<p style=”text-align: justify;”>वैभव सूर्यवंशी बतौर भारतीय बल्लेबाज एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. वैभव के नाम पर 53 छक्के दर्ज हो चुके हैं. ओवरऑल लिस्ट (विदेशी खिलाड़ियों को मिलाकर) में क्रिस गेल 59 छक्कों के साथ पहले पायदान पर हैं. 
<h3 style=”text-align: justify;”>9- एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा 100 रनों की साझेदारियां 
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026- 33* बार
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2024- 27 बार 
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2023- 24 बार
<h3 style=”text-align: justify;”>10- एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ बनाने वाली टीम
<p style=”text-align: justify;”>सनराइजर्स हैदराबाद ने 2026 के आईपीएल में 9 बर 200+ रन का आंकड़ा बना लिया है. इसके साथ टीम ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो गुजरात टाइटंस ने 2025 में बनाया था. गुजरात ने 8 बार यह कमाल किया था. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”ऋषभ पंत से छिनेगी लखनऊ की कप्तानी? LSG के क्रिकेट डायरेक्टर के बयान से मची हलचल” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/will-rishabh-pant-lose-the-lucknow-super-giants-captaincy-lsg-cricket-director-tom-moody-statement-sparks-controversy-3134664″ target=”_self”>ऋषभ पंत से छिनेगी लखनऊ की कप्तानी? LSG के क्रिकेट डायरेक्टर के बयान से मची हलचल
Total views : 11469
Your IP Address : 216.73.217.1