<p style=”text-align: justify;”>Pakistan Grooming Gang Crime In UK: ब्रिटिश सांसद रूपर्ट लो के हालिया संसद में दिए भाषण ने पूरे देश में चर्चा छेड़ दी है. यह भाषण उन्होंने पाकिस्तान ग्रूमिंग गैंग को लेकर दिया है. ये गैंग देश के कई राज्यों में एक्टिव है. साथ ही बाल यौन शोषण जैसे जघन्य अपराध में शामिल है. यूके सरकार की हालिया जांच में पता चला है कि यह संगठित रूप से चाइल्ड अब्यूज से जुड़ा मामला है. इसमें अधिकतर पाकिस्तान मूल के टैक्सी ड्राइवर और मार्केट के व्यापारी हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>हालिया भाषण में रूपर्ट ने पीड़ितों के दर्दनाक गवाहियां को पढ़कर सुनाया इनमें गंभीर यौन शोषण, कम्र उम्र में गर्भधारण, डराने-धमकाने और पुलिस की कथित मिलीभगत और एजेंसियों के फ्लोयर का जिक्र था. 
<p style=”text-align: justify;”>600 से 700 पुरुषों ने किया नाबालिग का रेप
<p style=”text-align: justify;”>इसमें एक पीड़ित ने बताया कि एक अपराधी ने जबरदस्ती शराब की बोतल उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दी थी. जब बोतल अंदर थी, तो उसने उसे तोड़ दिया. उस समय लड़की ने अपनी उम्र 12 से 13 साल बताई. 
<p style=”text-align: justify;”>एक महिला ने बताया कि शोषण के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में कई पुलिस अधिकारियों ने रेप किया. एक अन्य पीड़ित ने बताया कि उसके साथ यौन शोषण तब शुरू हुआ, जब वह 13 साल की थी. तीन साल के दौरान 600 से 700 पुरुषों ने उनका रेप किया. कई पीड़िताओं ने बताया कि कम उम्र में उनका खूब शोषण किया. यह सबकुछ भयानक था. इस दौरान अस्पताल की तरफ से भी सहयोग नहीं किया गया. 
<p style=”text-align: justify;”>इनके अलावा शोषण इतना बढ़ गया था कि जानवरों के साथ फिजिक्ल रिलेशन बनाने का दवाब भी शामिल रहा. जानवरों जैसे बर्ताव पीड़िताओं से किया गया. एक पीड़िता ने बताया कि मुझे याद है कि एक आदमी ने एक वैन का पिछला दरवाजा खोला. मैने देखा कि 15 से 20 लड़कियां कुत्तों के पिंजरों में बंद थी. पीड़िता ने आसपास के लोगों पर हंसी उड़ाने का आरोप लगाया. साथ ही कुत्ते से रेप करवाया गया. इसके अलावा पीड़िता ने ओरल, वजाइनल रेप जैसे संगीन आरोप लगाए.
<p style=”text-align: justify;”>गोरी और ईसाई लड़कियां टारगेट पर रहीं
<p style=”text-align: justify;”>एक पीड़िता ने बताया कि हमलावर लगातार ऐसी टिप्पणियां करते थे, जिनसे लगता था कि गोरी लड़कियों या ईसाई लड़कियों को कम नैतिक या कम मूल्यवान माना जाता था. जबकि कुछ आदमियों की नजर में मुस्लिम लड़कियों में ज्यादा गरिमा और उच्च नैतिक स्तर होता था. एक पीड़िता ने कहा कि जाति या नस्ल ने इसमें अहम भूमिका निभाई. एक पीड़ित ने बताया कि एक गिरोह की एक सदस्य प्रेग्नेंट हो गई थी. उसके पिता एक इमाम यानी मुस्लिम धर्मगुरु थे.
<p style=”text-align: justify;”>इधर, पिछले साल इस मामले में लो ने एक निजी जांच को लीड किया था. इसमें पूरे यूके के कम से कम 85 इलाकों में गिरोह आधारित बाल यौन शोषण के मामलों की पहचान की गई थी. पिछले साल अगस्त में लो की तरफ से जारी बयान के अनुसार जांच में पाया गया कि रेप गैंग दशकों से सक्रिय है. कई बड़े पैमाने पर फैले हुए. इसमें पाकिस्तान के पुरुष शामिल हैं. सरकारी एजेंसियों की घोर लापरवाही है. 
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें : 9-0 से चीनी J-10C फाइटर जेट से यूरोफाइटर को शिकस्त मिलने का दावा, ड्रैगन फिर फैला रहा झूठ, पढ़ें पूरी स्टोरी
UK में ग्रूमिंग गैंग का इतिहास
यह मामला 10 साल पहले यानी यॉर्कशायर के एक पिछड़े शहर, रॉदरहैम में लोगों के सामने आया था. जहां अधिकारियों को कम उम्र के बच्चों के साथ हो रही सुनियोजित ग्रूमिंग और यौन शोषण के बारे में सूचित किया गया था. 2001 के आसपास गोरी लड़ियों के साथ ऐसी घटनाएं हुईं. इस पर कार्रवाई और सजा दस साल बाद हुई. जब पांच लोगों को 12 साल की छोटी बच्ची के साथ कई अपराधों के लिए जेल भेज दिया. यही पैटर्न 50 से ज्यादा शहरों में दोहराया पाया गया. जिनमें बड़े रोचडेल, ऑक्सफोर्ड, टेलफोर्ड और ब्रिस्टल जैसे शहर शामिल हैं.
<p style=”text-align: justify;”>1997 से 2013 के बीच 1400 बच्चों से जुड़े मामले सामने आए. कईयों को किडनैप किया गया, कईयों का रेप किया गया. अपनी पिछली रिपोर्ट में, चाइल्ड सेक्शुअल एक्सप्लॉइटेशन टास्कफोर्स ने पाया कि 2023 में UK में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के 1.15 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए. इस टास्कफोर्स का गठन अप्रैल 2023 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ग्रूमिंग गैंग्स से निपटने के लिए किया था. इस दौरान 550 से ज्यादा संदिग्धों को अरेस्ट किया था.
<p style=”text-align: justify;”>मिडिल ईस्ट में फिर होगी जंग? अमेरिका ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम, भड़के ईरान ने की जवाबी कार्रवाई
Total views : 12394
Your IP Address : 216.73.217.55