सोम प्रकाश वाल्मीकि बने वाल्मीकि समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष

सोम प्रकाश वाल्मीकि बने वाल्मीकि समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष
देहरादून। श्री सनातन धर्म मंदिर में प्रदेशिक वाल्मीकि समाज कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न शाखाओं के प्रधानों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभा के दौरान संगठन की मजबूती, एकता और भविष्य की दिशा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में यह बात प्रमुख रूप से सामने आई कि वर्ष 1970 से देहरादून में सक्रिय यह संगठन पिछले कुछ वर्षों से अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण जी के अस्वस्थ होने के कारण निष्क्रिय हो गया था। लेकिन उपाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार परेछा एवं समाजसेवी श्री सोम प्रकाश वाल्मीकि जी के अथक प्रयासों से संगठन को पुनः सक्रिय और सशक्त बनाने का सराहनीय कार्य किया गया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।


कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुरेश कुमार परेछा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण जी ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए संगठन की जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई और सभा में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से श्री सोम प्रकाश वाल्मीकि जी को अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत से श्री सोम प्रकाश वाल्मीकि जी को वाल्मीकि समाज कल्याण समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया। उनके चयन पर उपस्थित सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज के हित में और अधिक प्रभावी कार्य करेगा।
इस अवसर पर संजय कनौजिया (प्रदेश महासचिव, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी), वैभव वालिया (कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव, संचार विभाग), मोहन कुमार कला (प्रदेश प्रवक्ता, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी), पीयूष गोद (पार्षद), वीरेंद्र सिंह बिष्ट (पार्षद), अनूप कपूर (पूर्व पार्षद), लक्ष्मी नारायण (प्रदेश अध्यक्ष, वाल्मीकि समाज कल्याण समिति), शिवकुमार (महामंत्री), सुरेश पर्चा, राजीव प्रजापति, दिनेश रावत, विनोद कुमार (प्रधान, पटेल नगर), सुरेश कुमार (प्रधान, छबील बाग), राजकुमार (प्रधान), गौरव, मिथिलेश, अर्जुन कुमार, केतन चंचल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post