<p style=”text-align: justify;”>JEE Main Session 2 Result : जेईई मेन सेशन 2 का एग्जाम दे चुके छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 2 पेपर 1 का रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 को जारी किया जा सकता है. NTA जल्द ही इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी करेगी.
<p style=”text-align: justify;”>ऐसे में जिन छात्रों ने दोनों सेशन दिए हैं, उनका सबसे अच्छा स्कोर माना जाएगा. साथ ही इस बार भी नॉर्मलाइजेशन सिस्टम लागू रहेगा, जिससे अलग-अलग शिफ्टों के स्तर का संतुलन किया जा सके. ऐसे में आइए जानते हैं कि JEE Main 2026 Session 2 रिजल्ट की कैटेगरी वाइज कितनी कट-ऑफ जा सकती है. 
<p style=”text-align: justify;”>नॉर्मलाइजेशन सिस्टम क्या है?
<p style=”text-align: justify;”>जेईई मेन परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में होती है, जिनमें प्रश्नों का स्तर थोड़ा अलग हो सकता है. इसलिए NTA नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाता है. इस प्रक्रिया में मुश्किल शिफ्ट वाले छात्रों को थोड़ा फायदा दिया जाता है. आसान शिफ्ट के मुकाबले स्कोर को संतुलित किया जाता है.
<p style=”text-align: justify;”>जेईई मेन 2026 रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?
<p style=”text-align: justify;”>रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आसानी से ऑनलाइन देख सकेंगे. इसके लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in का यूज करना होगा. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं. होमपेज पर JEE Main Session 2 Paper 1 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें. लॉगिन करने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें. 
<p style=”text-align: justify;”>जेईई मेन स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
<p style=”text-align: justify;”> जेईई मेन के स्कोरकार्ड में छात्र से जुड़ी कई जरूरी जानकारी होती है, जैसे उनका नाम, रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर, साथ ही माता-पिता का नाम और राज्य कोड भी दिया होता है. इसमें हर विषय के अंक और पर्सेंटाइल अलग-अलग दिखते हैं, साथ ही कुल स्कोर और कुल पर्सेंटाइल भी होता है. इसके अलावा ऑल इंडिया रैंक (AIR), कैटेगरी रैंक और जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया गया है या नहीं, यह भी लिखा होता है. इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक करें. जिससे किसी तरह की गलती या गलत जानकारी रह न जाए. 
<p style=”text-align: justify;”>जेईई मेन 2026 सेशन 2 एग्जाम कब हुए थे?
<p style=”text-align: justify;”>इस बार जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT Mode) में हुई थी. इस परीक्षा में करीब 11.23 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया. जेईई मेन परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में होती है, जिनमें प्रश्नों का स्तर थोड़ा अलग हो सकता है. इसलिए NTA नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाता है. इस प्रक्रिया में मुश्किल शिफ्ट वाले छात्रों को थोड़ा फायदा दिया जाता है. आसान शिफ्ट के मुकाबले स्कोर को संतुलित किया जाता है. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें -Dinesh Trivedi High Commissioner Bangladesh : कितने पढ़े लिखे हैं दिनेश त्रिवेदी, जिन्हें भारत सरकार ने बांग्लादेश में बनाया हाई कमिश्नर?
<p style=”text-align: justify;”>कैटेगरी वाइज कट-ऑफ कितनी जा सकती है?
<p style=”text-align: justify;”>जेईई मेन 2026 की एक्सपेक्टेड कट-ऑफ न्यूनतम पर्सेंटाइल है, जिसे पार करने के बाद छात्र जेईई एडवांस और JoSAA काउंसलिंग के लिए योग्य माने जाते हैं. पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए इस बार भी अनुमान है कि सामान्य कैटेगरी के लिए कट-ऑफ लगभग 93 से 95 पर्सेंटाइल के बीच रह सकती है, जबकि GEN-EWS के लिए यह 80 से 82, OBC के लिए 79 से 81, SC के लिए 61 से 64 और ST कैटेगरी के लिए 48 से 50 पर्सेंटाइल के आसपास हो सकती है. वहीं PwD कैटेगरी के लिए यह लगभग 0.001 से 1.0 पर्सेंटाइल तक रहने की संभावना है. हालांकि यह सभी आंकड़े सिर्फ अनुमानित हैं और असली कट-ऑफ रिजल्ट जारी होने के बाद ही तय की जाएगी. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें – UP Home Guard Recruitment 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की डेट जारी, 41 हजार से ज्यादा पदों पर कब होगी परीक्षा? यहां जानें पूरी डिटेल
Total views : 9261
Your IP Address : 216.73.217.4