युद्ध या शांति… दोबारा पाकिस्तान जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
<p style=”text-align: justify;”>मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर जल्द ही खत्म होने वाला है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों पक्षों के बीच दो हफ्ते के लिए युद्धविराम की घोषणा की थी, जिसकी अंतिम तिथि मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को है. इस बीच अमेरिकी मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि अमेरिका के शांति मिशन के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ईरान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए जल्द ही पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद जाने वाले हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना के कमांडर इन चीफ ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व के दूत (स्टीव विटकॉफ) ईरान युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए इस हफ्ते पाकिस्तान जा रहे हैं. अहम बात यह भी है कि जेडी वेंस इस बार पाकिस्तान नहीं जाएंगे. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ेंः ’या तो डील मानो, वरना सारे…’, ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, इस्लामाबाद में आखिरी दांव!
<p style=”text-align: justify;”>ईरान के साथ बातचीत को लेकर क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप?
<p style=”text-align: justify;”>अमेरिकी राष्ट्रपति <a title=”डोनाल्ड ट्रंप” href=”https://www.abplive.com/topic/donald-trump” data-type=”interlinkingkeywords”>डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (19 अप्रैल, 2026) को व्हाइट हाउस से न्यूयॉर्क पोस्ट से टेलीफोन पर बातचीत में कहा कि स्टील कल सोमवार (20 अप्रैल) की रात वहां (इस्लामाबाद) जा रहे हैं. उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि विशेष दूत स्टीव विटकॉफ शांति वार्ता के दूसरे दौर से पहले सोमवार रात को इस्लामाबाद पहुंचेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि स्टीव विटकॉफ के नेतृत्व वाली अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में उनके दामाद जेरेड कुशनर भी मंगलवार (21 अप्रैल) को होने वाली दूसरे दौर के वार्ता में शामिल होंगे.
<p style=”text-align: justify;”>अगर ईरान ने समझौता नहीं किया तो पूरा देश तबाह होगाः ट्रंप
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के ट्रे यिंगस्ट को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका के साथ वार्ता के बीच ईरान में उदारवादियों और पागलों के बीच एक निरंतर लड़ाई चल रही है. साथ ही उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि कुशनर और विटकॉफ बातचीत के लिए इस्लामाबाद रवाना हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर समझौता नहीं हुआ, वो समझौता जो हमने किया था, तो मैं उनके सभी पुल और पावर प्लांट को तबाह कर दूंगा. अगर वे समझौते पर साइन नहीं करते हैं तो पूरा देश तबाह हो जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ेंः US Iran Ceasefire: होर्मुज से निकला एक और भारतीय जहाज, कच्चा तेल लेकर आ रहा ‘देश गरिमा'
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories
Latest Post