<p style=”text-align: justify;”>पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार (24 मई, 2026) की सुबह जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में हुए फिदायीन हमले को अंजाम देने वाले हमलावर का खुलासा हो गया है. बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें संगठन ने फिदायीन हमलावर बिलाल शाहवानी उर्फ सईन की तस्वीर जारी करके जानकारी दी कि फिदायीन हमला बिलाल शाहवानी उर्फ सईन ने अंजाम दिया था.
<p style=”text-align: justify;”>BLA के अनुसार, बिलाल शाहवानी, जो क्वेटा के सरीआब इलाके के किल्ली सरद का रहने वाला था, साल 2020 में बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) में शामिल हुआ था और बाद में उसे मजीद ब्रिगेड की फिदायीन यूनिट में शामिल किया गया.
<p style=”text-align: justify;”>हमले में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसानः BLA
<p style=”text-align: justify;”>बलोच संगठन के बयान में कहा गया कि क्वेटा के चमन फाटक इलाके में उस समय हमला किया गया, जब पाकिस्तानी सेना के जवानों को क्वेटा कैंट से जाफर एक्सप्रेस तक शटल ट्रेन के जरिए ले जाया जा रहा था. संगठन ने दावा किया कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढे़ंः Pakistan Train Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका, BLA ने ट्रेन को बनाया टारगेट, कम से कम 26 की मौत
<p style=”text-align: justify;”>कई बड़े ऑपरेशनों का नेतृत्व कर चुका है बिलालः BLA
<p style=”text-align: justify;”>BLA ने कहा कि बिलाल शाहवानी पिछले छह महीनों से दाश्त कोंबेला इलाके में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़े हमलों और गुरिल्ला ऑपरेशनों की कमान संभाल रहा था. BLA ने यह भी दावा किया कि ऑपरेशन हेरोफ-1 और ऑपरेशन हेरोफ-2 के दौरान उसने क्वेटा और कलात फ्रंट पर कई अभियानों का नेतृत्व किया था. 
<p style=”text-align: justify;”>BLA ने बिलाल को कहा शहीद फिदायीन कमांडर 
<p style=”text-align: justify;”>BLA ने अपने इंटेलिजेंस विंग ‘ZIRAB’ का जिक्र करते हुए दावा किया कि क्वेटा कैंट से सेना की मूवमेंट की सटीक जानकारी होने के कारण यह हमला संभव हो पाया और बयान में कहा गया कि यह हमला संगठन की इंटेलिजेंस पैठ और सैन्य क्षमता को दर्शाता है. अपने बयान में BLA ने बिलाल शाहवानी को शहीद फिदायीन कमांडर बताते हुए श्रद्धांजलि दी और कहा कि बलूचिस्तान की पूर्ण स्वतंत्रता तक उनका संघर्ष जारी रहेगा. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ेंः Pakistan Train Blast: क्वेटा ट्रेन विस्फोट पर सामने आया शहबाज शरीफ का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Total views : 11503
Your IP Address : 216.73.217.25