<p style=”text-align: justify;”>आज के समय में पढ़ाई का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है. कई ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में तेज होते हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ऐसे ही होनहार छात्रों के लिए केंद्र सरकार एक खास योजना चला रही है, जिसका नाम है पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना (PM YASASVI Scholarship Scheme).
<p style=”text-align: justify;”>यह योजना उन छात्रों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है, जो मेहनत करके आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन आर्थिक परेशानी उनके रास्ते में रुकावट बन जाती है. इस योजना के तहत सरकार छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देती है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपनी शिक्षा पूरी कर सकें.
<p style=”text-align: justify;”>क्या है पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना?
<p style=”text-align: justify;”>पीएम यशस्वी केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है. इसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की तरफ से चलाया जाता है. योजना का मकसद ऐसे मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाना है जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं.इस स्कॉलरशिप के जरिए छात्रों को फीस, किताबें, स्टेशनरी और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों के लिए आर्थिक मदद दी जाती है. इससे हजारों परिवारों पर शिक्षा का बोझ कम होता है और बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलता है.
<p style=”text-align: justify;”>किन छात्रों को मिलता है लाभ?
<p style=”text-align: justify;”>यह योजना खास तौर पर ओबीसी (OBC), ईबीसी (EBC) और डीएनटी (DNT) वर्ग के छात्रों के लिए बनाई गई है. यदि छात्र इन वर्गों से संबंध रखता है और पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो वह इस योजना का लाभ ले सकता है. सरकार का मानना है कि देश की तरक्की तभी संभव है जब हर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के बराबर अवसर मिलें. इसी सोच के साथ इस योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>9वीं और 10वीं के छात्रों को कितनी मदद?
<p style=”text-align: justify;”>पीएम यशस्वी योजना के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को हर साल अधिकतम 75 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा सकती है. यह राशि छात्रों की पढ़ाई से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद करती है. फीस जमा करने से लेकर किताबें खरीदने तक, इस सहायता का बड़ा लाभ मिलता है.
<p style=”text-align: justify;”>11वीं और 12वीं के छात्रों को मिलेगा ज्यादा लाभ
<p style=”text-align: justify;”>जैसे-जैसे कक्षाएं बढ़ती हैं, पढ़ाई का खर्च भी बढ़ जाता है. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार 11वीं और 12वीं के छात्रों को हर साल 1.25 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराती है. इस रकम से छात्र बेहतर तरीके से अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं और उच्च शिक्षा की तैयारी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें - <a title=”CBSE Board 2026: आंसर शीट की स्कैन कॉपी लेने की तारीख फिर बढ़ी, अब 25 मई रात तक करें आवेदन” href=”https://www.abplive.com/education/cbse-extends-deadline-again-for-class-12-answer-sheet-scan-copy-requests-3135001″ target=”_self”>CBSE Board 2026: आंसर शीट की स्कैन कॉपी लेने की तारीख फिर बढ़ी, अब 25 मई रात तक करें आवेदन
<p style=”text-align: justify;”>कॉलेज छात्रों के लिए भी है खास सुविधा
<p style=”text-align: justify;”>पीएम यशस्वी योजना सिर्फ स्कूल के छात्रों तक सीमित नहीं है. इसके अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम टॉप क्लास कॉलेज एजुकेशन भी चलाया जाता है. इस योजना के तहत कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले योग्य छात्रों को हर महीने 3,000 रुपये तक का रहने का खर्च दिया जाता है. इसके अलावा किताबों और स्टेशनरी के लिए 5,000 रुपये सालाना की अतिरिक्त सहायता भी मिलती है.
<p style=”text-align: justify;”>आवेदन करने के लिए क्या हैं जरूरी शर्तें?
<p style=”text-align: justify;”>इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं. सबसे पहले छात्र का संबंध ओबीसी, ईबीसी या डीएनटी वर्ग से होना चाहिए. इसके अलावा छात्र के माता-पिता या अभिभावक की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. साथ ही छात्र किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी स्कूल में 9वीं से 12वीं कक्षा में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहा हो. इन शर्तों को पूरा करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>आवेदन कैसे करें?
<p style=”text-align: justify;”>पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. छात्र घर बैठे आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) या यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होता है. आवेदन भरने के बाद छात्र अपनी स्कॉलरशिप की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें – <a title=”NEET UG 2026 Paper Leak: कहां-कहां पहुंची जांच की आंच? NEET पेपर लीक केस की पूरी टाइमलाइन” href=”https://www.abplive.com/education/neet-ug-2026-paper-leak-know-complete-timeline-of-the-neet-paper-leak-case-3135166″ target=”_self”>NEET UG 2026 Paper Leak: कहां-कहां पहुंची जांच की आंच? NEET पेपर लीक केस की पूरी टाइमलाइन
Total views : 11506
Your IP Address : 216.73.217.25