<p style=”text-align: justify;”>पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपने देश की टीमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में दिख रहा है. बोर्ड तीन टीमें बनाने के बारे में विचार कर रहा. बात सिर्फ तीन टीमों तक ही महदूद नहीं है बल्कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को भी कैटेगरी में बांटा जाएगा. तो आइए जानते हैं कि पाकिस्तान की 3 टीमों का पूरा माजरा क्या है. 
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल, अलग-अलग फॉर्मेट के लिए पाकिस्तान की 3 टीमें बनाई जाएंगी. सीनियर चयनकर्ता और पीसीबी हाई परफॉर्मेंस के हेड आकिब जावेद ने जियो न्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया कि अलग-अलग टीमों का फॉर्मूला कैसे काम करेगा. 
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने बताया कि मॉर्डन क्रिकेट में फॉर्मेट के हिसाब से खिलाड़ियों की जरूरत पड़ती है, खासकर टी20 और टेस्ट क्रिकेट को बिल्कुल अलग रखा जाएगा. दोनों का कोई मेल नहीं है. दोनों फॉर्मेट बिल्कुल अलग तरह से खेले जाते हैं. 
<h3 style=”text-align: justify;”>सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की भी होगी कैटेगरी
<p style=”text-align: justify;”>आकिब जावेद ने कहा, “फॉर्मेट के आधार पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हर फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीमें बनाने की दिशा में पहला कदम होगा. यह तो बस शुरुआत है. आगे चलकर हर फॉर्मेट के लिए अपनी अलग टीम हो सकती है. हमें यह करना होगा और तुरंत ही टेस्ट और टी20 टीमों को अलग करना होगा क्योंकि दोनों फॉर्मट एक तरीके से नहीं खेले जा सकते.”
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि अभी पाकिस्तान बोर्ड नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कोई एलान नहीं किया है. किन खिलाड़ियों को नया कॉन्ट्रैक्ट को मिलेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. 
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई खिलाड़ी सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलता है, तो उसका मूल्यांकन दूसरे टेस्ट खिलाड़ियों के आधार पर किया जाएगा और उसे उसी हिसाब से पैसे मिलेंगे. टेस्ट कैटेगरी में सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाले खिलाड़ियों को हर महीने 40 लाख PKR तक मिलेंगे, जबकि कम अच्छा प्रदर्शन करने वालों को 30 लाख से 35 लाख PKR के बीच मिलेंगे. इसी तरह परफॉर्मेंस के आधार पर वनडे और टी20 प्लेयर को भी रकम मिलेगी.”
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”इंग्लैंड के क्रिकेटर जैकब बेथल भारत की इस खूबसूरत एक्ट्रेस पर हारे दिल? सीक्रेट तस्वीर से मची सनसनी” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/jacob-bethell-dating-indian-actress-aadhya-anand-rumors-private-photo-viral-3150279″ target=”_self”>इंग्लैंड के क्रिकेटर जैकब बेथल भारत की इस खूबसूरत एक्ट्रेस पर हारे दिल? सीक्रेट तस्वीर से मची सनसनी
Total views : 13736
Your IP Address : 216.73.216.194