भारत को मिलेगी 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी या नहीं? इस दिन सुनाया जाएगा अंतिम फैसला
<p style=”text-align: justify;”>2036 ओलंपिक्स की मेजबानी पाने के लिए भारत पुरजोर कोशिशें कर रहा है. 10 साल बाद होने वाले ओलंपिक खेलों पर नया अपडेट सामने आया है. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) ने बुधवार को पुष्टि करके बताया कि 2026 ओलंपिक्स का मेजबान साल 2029 में चुना जाएगा. बता दें कि ओलंपिक्स का होस्ट चुनने के लिए एक नई प्रक्रिया लागू की गई है.
<p style=”text-align: justify;”>2036 ओलंपिक्स के मेजबान पर फैसला साल 2029 के मध्य में लिया जाएगा. यह निर्णय लुसान में IOC के 146वें सत्र के दौरान लिया गया. IOC की फ्यूचर होस्ट कमिशन की चेयरमैन कोलिंडा ग्रबार कितारोविच ने बताया कि भविष्य में होने वाले ओलंपिक खेलों का मेजबान चुनने के लिए अब तीन चरणों वाली चयन प्रक्रिया लागू की जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने रणनीतिक बातचीत वाले चरण को मंजूरी दे दी है, जो मेजबान के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इसकी शुरुआत मार्च 2027 से होगी. कोलिंडा ग्रबार कितारोविच, क्रोएशिया की पूर्व राष्ट्रपति रह चुकी हैं और उन्होंने कहा कि जो देश मेजबानी के लिए बिड कर रहे हैं, वे पारदर्शिता चाहते थे. उन्होंने यह भी साफ किया कि IOC का लक्ष्य 2029 के मध्य तक मेजबान के नाम पर मुहर लगाने का है.  
<p style=”text-align: justify;”>बताते चलें कि 2028 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी लॉस एंजेलिस करेगा और 2032 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन को मिल चुकी है. 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी पाने के लिए भारत लंबे समय से प्रयासरत है.
<p style=”text-align: justify;”>नई प्रक्रिया के तहत जिन भी देशों को मेजबानी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उनके साथ 2027 से बातचीत का दौर शुरू होगा. अगले चरण में जाने के लिए संभावित मेजबानों को ‘फ्यूचर होस्ट प्रश्नावली’ पूरी करनी होगी और वित्तीय गारंटी भी देनी होगी. उम्मीदवार देशों को लागत नियंत्रण के उपाय बताने होंगे और बुनियादी ढांचे को लेकर स्पष्टता और समय-सीमा तय करनी होगी. 
<p style=”text-align: justify;”>भारत ने 2024 में ओलंपिक्स की मेजबानी के लिए ‘लेटर ऑफ इंटेन्ट’ सौंपा था. अगर भारत को 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी मिलती है, तो अहमदाबाद वह शहर हो सकता है, जहां ओलंपिक खेलों का आयोजन करवाया जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”इंग्लैंड के क्रिकेटर जैकब बेथल भारत की इस खूबसूरत एक्ट्रेस पर हारे दिल? सीक्रेट तस्वीर से मची सनसनी” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/jacob-bethell-dating-indian-actress-aadhya-anand-rumors-private-photo-viral-3150279″ target=”_self”>इंग्लैंड के क्रिकेटर जैकब बेथल भारत की इस खूबसूरत एक्ट्रेस पर हारे दिल? सीक्रेट तस्वीर से मची सनसनी
<p style=”text-align: justify;”><a title=”इंग्लैंड में होगा वैभव सूर्यवंशी का अलग ‘चेंजिंग रूम’, माता-पिता रहेंगे साथ; जानें पूरा माजरा” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/vaibhav-sooryavanshi-will-use-different-changing-room-in-england-for-ind-vs-eng-2026-t20i-series-3150214″ target=”_self”>इंग्लैंड में होगा वैभव सूर्यवंशी का अलग ‘चेंजिंग रूम’, माता-पिता रहेंगे साथ; जानें पूरा माजरा
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories