हमेशा सफेद रंग का ही क्यों होता है AC? जानिए क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह
<p style=”text-align: justify;”>Tech Tips: आज कल एयर कंडिशनर लोगों की जरूरत बन चुके हैं. गर्मी से बचने के लिए लोग अब घरों में एसी का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा एसी अब ज्यादातर ऑफिस, मॉल और दूसरे जरूरी जगहों पर भी इस्तेमाल होने लगा है. लेकिन ज्यादातर लोग इस बात पर गौर नहीं करते हैं कि आखिर हमेशा एसी सफेद रंग का ही क्यों होता है. आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह.
<h2 style=”text-align: justify;”>सफेद रंग का क्या है राज
<p style=”text-align: justify;”>आपको बता दें कि सफेद रंग की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये सूर्य की रौशनी और गर्मी को काफी हद तक रिफ्लेक्ट कर देता है. इसके विपरीत काले या गहरे रंग ज्यादा गर्मी सोखते हैं. खासकर स्प्लिट AC की आउटडोर यूनिट लगातार धूप में रहती है. अगर उसका रंग गहरा हो तो वो ज्यादा गर्म होगी और कूलिंग पर असर पड़ सकता है. सफेद रंग इस समस्या को काफी हद तक कम करता है.
<h2 style=”text-align: justify;”>कम गर्म होने से बेहतर रहती है परफॉर्मेंस
<p style=”text-align: justify;”>जानकारी के मुताबिक, जब AC की बाहरी बॉडी कम गर्म होती है तो उसके अंदर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और कंप्रेसर पर एक्सट्रा टेंपरेचर का दबाव कम पड़ता है. इससे मशीन की काम करने की ताकत अच्छी बनी रहती है और लंबे समय तक अच्छी कूलिंग मिलती है. यही वजह है कि एसी बनाने वाली कंपनी सफेद रंग पर ज्यादा जोर देती है.
<h2 style=”text-align: justify;”>इंटीरियर के साथ हो जाता है मैच
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि ज्यादातर घरों और ऑफिसों की दीवारें हल्के रंग की होती हैं जिससे सफेद रंग का एसी उससे मैच हो जाता है और डिजाइन भी फिट बैठती है. सफेद रंग का AC लगभग हर तरह के इंटीरियर में आसानी से फिट हो जाता है और देखने में भी ज्यादा आकर्षक लगता है. यही कारण है कि कंपनियां ऐसे रंग को चुनती हैं जो हर यूजर को पसंद भी आती हैं.
<h2 style=”text-align: justify;”>बनाने की लागत भी होती है कम
<p style=”text-align: justify;”>सफेद रंग का प्लास्टिक तैयार करना और उसका बड़े पैमाने पर प्रोडक्टिविटी करना भी आसान और किफायती होता है. एक ही रंग में ज्यादा संख्या में यूनिट तैयार करने से मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट भी कम रहती है. यही वजह है कि एसी बनाने वाली कंपनियां सफेद रंग को ज्यादा तवज्जों देती है. इसके अलावा सफेद रंग का एसी दिखने में भी अच्छा लगता है और लागत भी कम होती है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”>पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories