अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप, तीसरे टी20 में भी नहीं चला बल्ला; देखें पिछले पांच मैचों का प्रदर्शन
<p style=”text-align: justify;”>अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे टूर पर फ्लॉप होने की हैट्रिक लगा दी है. तीसरे टी20 मैच में वो केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए. जिम्बाब्वे सीरीज में अभिषेक ने 3 मैचों में कुल मिलाकर सिर्फ 11 रन बनाए हैं. भारतीय टीम सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है, लेकिन तीनों मुकाबलों में अभिषेक का बल्ला नहीं चल सका.
<p style=”text-align: justify;”>अभिषेक शर्मा इस साल 6 बार ‘जीरो’ पर आउट हो चुके हैं. <a title=”साल 2026″ href=”https://www.abplive.com/topic/new-year-2026″ data-type=”interlinkingkeywords”>साल 2026 में उन्होंने 23 पारियों में बल्लेबाजी की हैं, जिनमें वो 11 बार पारी में 10 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. अभिषेक शर्मा बहुत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन पारियों में 1, 8, 2 रन बनाए.
<p style=”text-align: justify;”>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज को देखें तो अभिषेक शर्मा ने 3 पारियों में 16 गेंदों का सामना किया और केवल 11 रन बनाए. इस सीरीज में उनका औसत सिर्फ 3.33 का रहा.
<h4 style=”text-align: justify;”>पिछली 5 पारियों का प्रदर्शन
<p style=”text-align: justify;”>अभिषेक शर्मा केवल जिम्बाब्वे सीरीज में ही फ्लॉप नहीं हुए हैं. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की आखिरी तीन पारियों में उनका बल्ला नहीं चल पाया था. पिछली 5 पारियों को उठाकर देखें तो उन्होंने सिर्फ 30 रन बनाए हैं. पिछली 5 पारियों में वो केवल एक बार रनों के लिहाज से दहाई का आंकड़ा पार कर सके हैं.
<p style=”text-align: justify;”>अभिषेक शर्मा के पिछले 5 टी20 स्कोर: 16, 3, 1, 8, 2
<h4 style=”text-align: justify;”>साल 2026 के आंकड़े
अभिषेक शर्मा ने इस साल अब तक 23 पारियों में 514 रन बनाए हैं. उन्होंने साल की शुरुआत में कुछ बड़े स्कोर किए, लेकिन साल की पहली 8 पारियों में 5 बार ‘जीरो’ पर आउट हुए थे. इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले 2 मैचों में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए 59 रन और 43 रनों की पारी खेली थी, मगर ट्रेंट ब्रिज से ही उनकी खराब फॉर्म का सिलसिला चला आ रहा है.
यह भी पढ़ें:
<a title=”गौतम गंभीर पर गिरेगी गाज? BCCI लेगी बड़ा एक्शन; भारत के ब्रिटेन दौरे की होगी समीक्षा” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/team-india-coaching-staff-gautam-gambhir-under-scanner-after-ireland-england-series-loss-bcci-review-meeting-3165975″ target=”_self”>गौतम गंभीर पर गिरेगी गाज? BCCI लेगी बड़ा एक्शन; भारत के ब्रिटेन दौरे की होगी समीक्षा
<a title=”श्रीलंका दौरे से पहले भारत के 5 खिलाड़ी चोटिल, कप्तान गिल और कोच गंभीर की बढ़ी टेंशन” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/5-indian-players-injured-ahead-of-sri-lanka-tour-raising-concerns-for-captain-shubman-gill-and-coach-gautam-gambhir-3165965″ target=”_self”>श्रीलंका दौरे से पहले भारत के 5 खिलाड़ी चोटिल, कप्तान गिल और कोच गंभीर की बढ़ी टेंशन
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories