<p style=”text-align: justify;”>पिछले दिनों अनाया बांगर खूब चर्चा में रहीं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें कम्यूनिटी क्रिकेट खेलने की अनुमति जो मिल गई है. इसी साल जेंडर-एफरमिंग सर्जरी करवाने के बाद अनाया को ऑस्ट्रेलिया में खेलने की अनुमति मिली है. अनाया जन्म से लड़का थीं और भारत में घरेलू क्रिकेट भी खेल चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति पर अनाया ने खुशी भी व्यक्त की थी.
<p style=”text-align: justify;”>अनाया ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड का धन्यवाद किया था. वह सोचती थीं कि शायद उन्हें दोबारा कभी क्रिकेट मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिलेगा. दुनिया में यह बहस का विषय रहा है कि ट्रांसजेंडर को महिला क्रिकेट में खेलने की अनुमति दी जाए या नहीं. चूंकि अनाया ने लिंग परिवर्तन करवाया है, इसलिए यह भी बहस करने योग्य मुद्दा है कि उन्हें उच्च स्तरीय क्रिकेट में खेलने की अनुमति दी जाए या नहीं. यहीं से सवाल उठता है कि अनाया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेल सकती हैं या नहीं.
<h4 style=”text-align: justify;”>क्या है ICC का नियम?
<p style=”text-align: justify;”>नहीं, अनाया बांगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकती हैं. साल 2023 से पहले ऐसा कोई नियम नहीं था कि ट्रांसजेंडर, महिला क्रिकेट में खेल सकते हैं या नहीं. इसका साफ मतलब यह था कि रूल बुक में ट्रांसजेंडर को महिला क्रिकेट में खेलने से रोकने का कोई स्पष्ट नियम नहीं था. मगर 2023 में आईसीसी ने बेहद सख्त नियम बनाया था, जो ट्रांसजेंडर को वुमन क्रिकेट में भाग लेने से रोकता है. 
<p style=”text-align: justify;”>साल 2023 में डेनियल मैकगेही ऐसी पहली ट्रांसजेंडर बनी थीं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला था. उन्होंने कनाडा के लिए 6 टी20 मैच खेले.
<p style=”text-align: justify;”>उसी साल एक नया नियम लाया गया, जिसमें कहा गया कि जो भी व्यक्ति लड़का से लड़की बना है या वह किसी भी तरह से पौरुष युवावस्था से गुजरा है, वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला क्रिकेट मैचों में भाग नहीं ले सकता है. फिर चाहे उसने कैसी भी सर्जरी क्यों ना करवाई हो.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/cricket-australia-gives-green-light-privatisation-big-bash-league-melbourne-renegades-sale-update-bbl-3186236″ target=”_self”>क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
<h4 style=”text-align: justify;”>BCCI से की थी मांग
<p style=”text-align: justify;”>भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी आईसीसी के इस नियम का पालन करता है. इसलिए जब अनाया बांगर ने अनौपचारिक रूप से बीसीसीआई से महिला क्रिकेट में खेलने की मांग की, तो उन्हें बोर्ड की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला था. अनाया ने इसे निराशाजनक बताया था.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”वसीम अकरम ने खुलकर किया इमरान खान का समर्थन, बोले- ‘उनके साथ जो हो रहा…'” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/wasim-akram-openly-supports-imran-khan-says-my-mentor-have-not-spoken-to-him-for-3-years-3186237″ target=”_self”>वसीम अकरम ने खुलकर किया इमरान खान का समर्थन, बोले- ‘उनके साथ जो हो रहा…'
Total views : 14788
Your IP Address : 216.73.217.126