<p style=”text-align: justify;”>रूस के राष्ट्रपति <a title=”व्लादिमीर पुतिन” href=”https://www.abplive.com/topic/vladimir-putin” data-type=”interlinkingkeywords”>व्लादिमीर पुतिन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार (11 सितंबर 2026) को नई दिल्ली पहुंच गए हैं. पुतिन के भारत दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वह ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे.
<p style=”text-align: justify;”>पुतिन का विमान तड़के पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा. हालांकि, एयरपोर्ट पर उनका स्वागत पीएम मोदी की गैर-मौजूदगी में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया. पुतिन की यात्रा को भारत-रूस संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.
Warmly welcome President Vladimir Putin of Russia for the 18th BRICS Summit. He was received by MoS @KVSinghMPGonda at the airport.
India and Russia share multifaceted and longstanding ties anchored in Special and Privileged Strategic Partnership.#BRICS2026 #BRICSIndia2026… pic.twitter.com/pwxcO2aHLt
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) September 10, 2026
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें: ’लोगों में एक गलतफहमी…’, ब्रिक्स समिट 2026 से पहले क्या बोला भारत
<p style=”text-align: justify;”>आज मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात
<p style=”text-align: justify;”>पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच शुक्रवार को होने वाली बैठक पहले से तय थी. क्रेमलिन ने भी इसकी पुष्टि की थी. दोनों नेताओं की यह मुलाकात 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हो रही है. इस बातचीत में दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी और पुतिन पहले ही रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, व्यापार और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा कर चुके हैं. दोनों देश अपनी ‘स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ को और मजबूत करने पर भी सहमत हैं.
<p style=”text-align: justify;”>रक्षा क्षेत्र पर रहेगी खास नजर
<p style=”text-align: justify;”>मोदी-पुतिन बैठक में रक्षा सहयोग सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक हो सकता है. भारत और रूस के बीच लंबे समय से रक्षा क्षेत्र में मजबूत साझेदारी रही है. ब्रिक्स सम्मेलन से पहले सामने आई रिपोर्टों में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की अगली डिलीवरी और ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़े सहयोग को भी बातचीत के संभावित मुद्दों में बताया गया है. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार और निवेश को बढ़ाने के रास्तों पर भी बातचीत हो सकती है. वैश्विक स्तर पर बदलते हालात के बीच भारत और रूस आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें: BRICS के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी संग मीटिंग, जानें क्या है शेड्यूल
Total views : 14783
Your IP Address : 216.73.217.126