देबाशीष सामंतराय के BJP में जाने पर भड़की BJD, नवीन पटनायक के करीबी बोले- ‘भविष्य में उन्हें…’
बीजेडी के राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने सोमवार (25 मई) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने पार्टी में खुद को अपमानित और नीचा दिखाए जाने की बात कही. एकसमय उनकी गिनती नवीन पटनायक के करीबी नेताओं में की जाती थी.
क्या बोले मोहंती?
बीजेडी नेता मोहंती ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत के दौरान इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘यह दावा हैरान करने वाला है, क्योंकि पार्टी ने उन्हें लगातार पांच बार चुनाव लड़ने का मौका दिया.'
उन्होंने कहा कि देबाशीष सामंतराय ने बीजेडी के टिकट पर तीन विधानसभा चुनाव जीते और दो चुनाव हारे, लेकिन इसके बावजूद पार्टी और नवीन पटनायक ने उन पर भरोसा बनाए रखा. बाद में उन्हें राज्यसभा भेजा गया और संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं.
बिना नाम लिए साधा निशाना
बीजेडी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि हाल के वर्षों में देश में एक राजनीतिक प्रवृत्ति देखने को मिली है, जिसमें कुछ नेता किसी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा पहुंचने के बाद दूसरी पार्टियों में शामिल हो जाते हैं. उन्होंने बिना सीधे नाम लिए कहा कि कई नेता बाद में भाजपा का दामन थाम लेते हैं.
मोहंती ने कहा कि देबाशीष सामंतराय के इस्तीफे के पीछे निजी हित, कारोबारी वजह और कुछ समूहों का दबाव हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘जिस पार्टी ने उन्हें पहचान दी, राजनीतिक आधार दिया और आगे बढ़ाया, उसी पार्टी को छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है. हालांकि, इससे बीजेडी को कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा, लेकिन भविष्य में उन्हें अपने फैसले पर पछताना पड़ सकता है.'
देबाशीष बीजेपी में होंगे शामिल
बीजेडी से इस्तीफा देने वाले राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय आज (मंगलवार) को 11 बजे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी उनको बीजेपी में शामिल करायेंगे.
सरकार पर साधा निशाना
डॉ. लेनिन मोहंती ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और कमर्शियल गैस की कीमतों में कई बार इजाफा हुआ है, जिससे आम जनता और व्यापारिक वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है. उन्होंने सरकार से वैट कम करने की मांग करते हुए कहा कि अगर टैक्स में कटौती की जाती है तो लोगों को प्रति लीटर 10 से 14 रुपए तक की राहत मिल सकती है.
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *