<p style=”text-align: justify;”>Buddha Purnima 2026: वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि पर बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व आज 1 मई 2026 को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान गौतम बुद्ध (Gautama Buddha) के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण से जुड़ा हुआ है. साथ ही पूर्णिमा तिथि होने के कारण इस दिन स्नान, पूजा, व्रत और दान का महत्व भी कई गुणा बढ़ जाता है. इसलिए बौद्ध और हिंदू धर्म के लिए यह तिथि अत्यंत शुभ और पुण्यदायी मानी जाती है.
<p style=”text-align: justify;”>हरकी पौड़ी पर श्रद्धालुओं के किया पवित्र स्नान
<p style=”text-align: justify;”>बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार (Haridwar) में भी भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिल रहा है. सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरकी पौड़ी या हर की पैड़ी (Har Ki Pauri) पर पहुंचकर पवित्र गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और पुण्य लाभ कमा रहे हैं. इस पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जहां लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान कर अपने जीवन में शांति और पुण्य की कामना कर रहे हैं. घाटों पर ‘हर-हर गंगे’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं के बीच आस्था देखने को मिल रही है.
<p style=”text-align: justify;”>हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा की तिथि पर गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है, जिस कारण देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं. मान्यता है कि इस दिन किए पवित्र गंगा स्नान से पापों का क्षय होता है और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है.
<p style=”text-align: justify;”>Purnima 2026 May: मई में 2 पूर्णिमा का संयोग, पहले दिन माइक्रो मून और आखिरी दिन ब्लू मून का दुर्लभ नजारा
<p style=”text-align: justify;”>महानिर्वाणी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह महात्मा बुद्ध की जयंती के रूप में भी मनाई जाती है. उन्होंने कहा कि पूरे माह चले व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों का आज समापन होता है और श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद तर्पण व दान करते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं एक श्रद्धालु ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा बुद्ध पूर्णिमा के दिन हरिद्वार आना हमारे लिए बेहद खास होता है. गंगा स्नान से आत्मिक शांति मिलती है और इस दिन का पुण्य अलग ही महत्व रखता है. यहां का वातावरण मन को सुकून देता है और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। इधर स्नान पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनज़र मेला क्षेत्र को 8 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है. विभिन्न घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं जिससे स्नान व्यवस्था सुचारू बनी हुई है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें: Vaishakh Purnima 2026: वैशाख बुद्ध पूर्णिमा पर सिद्धि और रवि योग का संयोग, आज राशि अनुसार करें ये काम
<p style=”text-align: justify;”>Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 
Total views : 9982
Your IP Address : 216.73.216.133