<p style=”text-align: justify;”>CG Assistant Teacher Recruitment 2026 : सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी अपडेट सामने आई है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने सहायक शिक्षक के 2,292 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में ई-कैडर और टी-कैडर दोनों के पद शामिल किए गए हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और भर्ती से जुड़े सभी नियमों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है.
<p style=”text-align: justify;”>कुल कितने पदों पर होगी भर्ती?
<p style=”text-align: justify;”>इस भर्ती अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में कुल 2,292 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें 795 पद सहायक शिक्षक (ई-कैडर) और 1,497 पद सहायक शिक्षक (टी-कैडर) के लिए तय किए गए हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 आवेदन कर सकते हैं. आवेदन में गलती होने पर 22 से 24 अगस्त 2026 तक सुधार का मौका मिलेगा. 
<p style=”text-align: justify;”>आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
<p style=”text-align: justify;”>उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन में दर्ज सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लेनी चाहिए. आवेदन के दौरान उसी प्रोफाइल का डेटा यूज किया जाएगा भर्ती परीक्षा का परिणाम भी ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया जाएगा, इसलिए किसी भी गलती को समय रहते सुधार लेना जरूरी है. ऑनलाइन आवेदन भरने की पूरी प्रक्रिया और दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध Instructions to Fill the Form लिंक में दिए गए हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>आवेदन शुल्क कितना है?
<p style=”text-align: justify;”>इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार तय किया गया है. सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों को 350, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 250, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को 200 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान करना होगा. 
<p style=”text-align: justify;”>कौन कर सकता है आवेदन?
<p style=”text-align: justify;”>भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को विभाग की तय पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी. उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से तय शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. शिक्षक भर्ती के लिए जरूरी प्रशिक्षण योग्यता, जैसे D.El.Ed/B.Ed, होना जरूरी हो सकता है. साथ ही आयु सीमा विभाग के तय नियमों के अनुसार होगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. वहीं उम्मीदवार को भर्ती से संबंधित सभी नियम और पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी और आवेदन के समय सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध होने चाहिए. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - School Tuition Fees Hike 2026: स्कूल फीस ने बिगाड़ा बजट, ट्यूशन चार्ज में सबसे ज्यादा उछाल
<p style=”text-align: justify;”>ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
<p style=”text-align: justify;”>1. सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं.
<p style=”text-align: justify;”>2.इसके बाद CG Assistant Teacher Recruitment 2026 Online Apply लिंक पर क्लिक करें. नए उम्मीदवार पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और फिर यूजर आईडी, पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें. 
<p style=”text-align: justify;”>3. लॉग-इन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरें. साथ ही फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
<p style=”text-align: justify;”>4. अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करने के बाद सभी जानकारियों की दोबारा जांच करें और फॉर्म सबमिट कर दें. 
<p style=”text-align: justify;”>5. आवेदन पूरा होने के बाद आवेदन पत्र और शुल्क रसीद का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - DU UG Admission 2026 : DU में यूजी एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट जारी, आज करें ये काम
Total views : 14024
Your IP Address : 216.73.216.84