<p style=”text-align: justify;”>डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत आज दुनिया का लीडर है. चाय की टपरी से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल तक, हर जगह UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) का राज है. लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक ऐसा बटन भी है,जिसे दबाते ही देश का पूरा UPI सिस्टम एक झटके में रुक जाएगा? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक ऐसे ही ‘किल स्विच’ (Kill Switch) पर काम कर रहा है.आइए समझते हैं कि यह तकनीक क्या है और इसकी जरूरत क्यों पड़ी.
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या है RBI का ‘Kill Switch’?
<p style=”text-align: justify;”>’किल स्विच’ असल में एक बेहद एडवांस सिक्योरिटी मैकेनिज्म है. इसे एक ‘आपातकालीन स्टॉप बटन’ की तरह समझा जा सकता है.जब किसी बड़े सिस्टम पर कोई बड़ा सायबर हमला होता है या कोई गंभीर तकनीकी खराबी आती है.तो नुकसान को फैलने से रोकने के लिए पूरे सिस्टम को तुरंत बंद कर दिया जाता है. RBI का यह स्विच भी इसी सिद्धांत पर काम करेगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>यह कैसे काम करेगा?
<p style=”text-align: justify;”>सामान्य दिनों में UPI का संचालन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और बैंक मिलकर करते हैं. लेकिन अगर कभी देश के बैंकिंग नेटवर्क पर कोई बड़ा मालवेयर अटैक होता है.कोई ऐसा वित्तीय फ्रॉड सामने आता है जो पूरे सिस्टम को पंगु बना सकता है.तब RBI एक्टिव होगा.
<p style=”text-align: justify;”>तुरंत एक्शन जैसे ही खतरा भांपा जाएगा, RBI इस सेंट्रल ‘किल स्विच’ को एक्टिव कर देगा
सिस्टम फ्रीज इसके चालू होते ही UPI सर्वर्स का संपर्क बैंकों और डिजिटल वॉलेट्स (जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm) से कट जाएगा
<p style=”text-align: justify;”>ट्रांजैक्शन ब्लॉक बटन दबते ही देश में होने वाले सभी UPI पेमेंट्स (भेजना और प्राप्त करना) तुरंत रुक जाएंगे, जिससे हैकर्स देश का पैसा बाहर नहीं भेज पाएंगे.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट
<h3 style=”text-align: justify;”>इसकी जरूरत क्यों पड़ी?
<p style=”text-align: justify;”>आज भारत में हर महीने अरबों रुपये के UPI ट्रांजैक्शन होते हैं.ऐसे में यह सिस्टम सायबर अपराधियों के निशाने पर भी रहता है. यदि किसी बैंक का सर्वर हैक हो जाता है. वह पूरे UPI नेटवर्क को संक्रमित करने लगता है. तो कुछ ही मिनटों में देश को करोड़ों का नुकसान हो सकता है. यह ‘किल स्विच’ एक ‘फायरवॉल’ की तरह काम करेगा जो एक हिस्से में लगी आग को पूरे जंगल में फैलने से रोक देगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>आम जनता पर क्या होगा असर?
<p style=”text-align: justify;”>निश्चित रूप से, जब यह स्विच दबेगा तो कुछ समय के लिए आम लोगों को परेशानी होगी.आप न तो ग्रोसरी का पेमेंट कर पाएंगे और न ही ऑनलाइन ट्रांसफर.लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ‘पूरी तरह कंगाल होने से बेहतर है. कुछ घंटों के लिए असुविधा झेलना यह सुरक्षा कवच देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को किसी भी बड़े सायबर युद्ध या आपदा से सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: फोन कॉल के दौरान स्क्रीन ब्लैक क्यों हो जाती है? 90% यूजर्स नहीं जानते इसका सही जवाब
Total views : 12465
Your IP Address : 216.73.217.134