DSSSB Recuritment 2026: DSSSB ने 1979 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 16 जून से खुल रही रजिस्ट्रेशन विंडो
<p style=”text-align: justify;”>DSSSB Recuritment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के 1979 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>इस भर्ती के तहत फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, शिक्षा निदेशालय, दिल्ली अभिलेखागार, आईटी विभाग, श्रम विभाग और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद समेत कई विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी. इसके साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पोस्ट की पात्रता और योग्यता की जांच करने की सलाह दी गई है.
<h3 style=”text-align: justify;”>टीजीटी कंप्यूटर साइंस के सर्वाधिक पद 
<p style=”text-align: justify;”>डीएसएसएसबी भर्ती 2026 के तहत जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, आईटी असिस्टेंट, टीजीटी कंप्यूटर साइंस, स्पेशल एजुकेटर, डोमेस्टिक साइंस टीचर, फिटर ग्रेड-II, लिफ्ट ऑपरेटर और इलेक्ट्रिकल ओवरसीयर और सब-इंस्पेक्टर जैसे पदों पर भर्ती होगी. वहीं, इनमें सबसे अधिक 675 पद टीजीटी कंप्यूटर साइंस और 450 पद स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) के लिए निर्धारित किए गए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में 543 पदों पर भर्ती, 1.51 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी, फटाफट करें आवेदन
<h3 style=”text-align: justify;”>फॉर्म फीस में महिलाओं और आरक्षित वर्ग को भारी छूट
<p style=”text-align: justify;”>अगर बात करें फॉर्म फीस की तो  सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये तय की गई है. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के दौरान आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. वहीं, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है. यहां ये ध्यान देने वाली बात है  कि फीस का भुगतान केवल एसबीआई ई-पे के माध्यम से ही ऑनलाइन किया जा सकेगा. 
<h3 style=”text-align: justify;”>शैक्षणिक योग्यता
<p style=”text-align: justify;”>पात्रता की बात करें तो विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. कुछ पदों के लिए मास्टर डिग्री, जबकि तकनीकी पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री मांगी गई है. वहीं आयु सीमा पद के अनुसार 18 से 37 वर्ष तक निर्धारित की गई है. इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी
<h3 style=”text-align: justify;”>कितना मिलेगा वेतन ?
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार दिया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल-2 से लेवल-7 तक का वेतन मिलेगा. साथ ही कुछ पदों पर शुरुआती सैलरी लगभग 19 हजार 900 रुपये से लेकर 1 लाख 42 हजार  रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: BPCL में बंपर भर्ती! सालाना 55 लाख रुपये तक सैलरी, इन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Share it :
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others
Categories
Latest Post